Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
13-May-2026

कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार पौड़ी में चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत कर बैठक का शुभारंभ किया बैठक में कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है इसलिए अधिकारी जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील जवाबदेह एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। उन्होंने कहा कि आमजन से संवाद एवं व्यवहार के दौरान अधिकारियों का व्यवहार शालीन एवं सहयोगात्मक होना चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रीमंडल की बैठक में राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के बाद रूस – यूक्रेन संघर्ष और वर्तमान में जारी पश्चिम एशिया के संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला विशेष तौर पर ईंधन खाद्य पदार्थ और उर्वरकों पर दबाव बढ़ा है। इस वैश्विक संकट के कारण भारत भी बढती ईंधन लागत आयात निर्भरता और आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्तमान हालात में नागरिकों से छोटे-छोटे व्यवहारिक बदलावों के माध्यम से राष्ट्रीय प्रयासों में सहयोग की अपील की है। जिसका जनसामान्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है इसी क्रम में उत्तराखंड में भी कई अल्पकालिक और दीर्घकालिक सुधार तत्काल प्रभाव से लागू किए जा रहे हैं। सरोवर नगरी नैनीताल जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ईंधन को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पैदल चलकर कार्यालय को निकल पड़े इस दौरान तमाम लोगों ने उनका अभिनन्दन भी किया जिसे जिलाधिकारी ने स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि यह कदम ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाया गया है। श्री रयाल ने अपने कार्यकाल में कई अन्य पहल की हैं जैसे कि शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करना और सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए छापेमारी करना एवं निर्धन परिवार के लोगों की मदद करना। अधिकारियों व कर्मचारियों से कार्यशैली पर दिये देना आदि। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच मौसम विभाग ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है l भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून केंद्र ने अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी करते हुए 12 और 13 मई को पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन दो दिनों में तेज बारिश गरज-चमक ओलावृष्टि और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है सरकार मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 वर्ष तक सोना ना खरीदने के बयान के बाद सर्राफा बाजार में मंदी का दौरा देखने को मिल रहा है l पर्यटन नगरी मसूरी के सर्राफा की दुकानों में जहां पूर्व में भारी भीड़ देखी जाती थी वहीं आजकल स्वर्णकारों की दुकाने खाली नजर आ रही हैं और लोगों द्वारा सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी कम कर दी गई है इसके बाद स्वर्णकारों में मायूसी देखी जा रही है इसके साथ ही सोने पर 10% टैक्स के कारण सोने के भाव 10 से 12 हजार रूपये तक बढ़ गए हैं वहीं चांदी के भाव में भी 20 हजार रूपये की बढ़ोतरी देखी जा रही है अब जब की शादी का सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में जहां सोने चांदी के भाव में बढ़ोतरी के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही इस कारोबार से जुड़े लगभग 50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं l उन्होंने प्रधानमंत्री से मार्मिक अपील की है कि सोने चांदी से जुड़े कारोबारियों के हित को देखते हुए सरकार द्वारा ऐसी नीति बनाई जाए जिससे उनका व्यापार प्रभावित न हो और आम लोगों को भी राहत मिल सके l मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। जिसमें मंत्री सुबोध उनियाल रेखा आर्य राम सिंह केड़ा भारत सिंह चौधरी मदन कौशिक सुमित कई मंत्री शामिल हुए। यह बैठक देहरादून के सचिवालय में 1 बजे शुरू हुई। बैठक में ऊर्जा राजस्व पर्यटन अल्पसंख्यक चिकित्सा समेत 19 प्रस्तावों पर मोहर लगी। बैठक समाप्त होने के बाद गृह सचिव शैलेश बगौली ने प्रेस ब्रीफिंग की