Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-May-2026

नीट परीक्षा रद्द होने के बाद देश भर के छात्रों में मातम और आक्रोश का माहौल है। MP नगर जोन-2 में NSUI ने उग्र प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री और NTA चेयरमैन का पुतला फूंका। 3 मई को परीक्षा देने वाले 24 लाख परीक्षार्थियों का भविष्य अब CBI जांच और नई तारीखों के बीच उलझ गया है। साल भर तैयारी करने वाले छात्रों का दर्द छलका हमारी मेहनत पर पानी फिर गया। NSUI ने इसे शिक्षा तंत्र की सबसे बड़ी विफलता बताते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की है।