PM मोदी की अपील का असर! कार छोड़ इलेक्ट्रिक ऑटो से घूम रहे BJP विधायक भोपाल से बीजेपी विधायक भगवान दास सबनानी ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण बचाने के संदेश को अपनाते हुए अपनी कार छोड़ दी है। अब विधायक इलेक्ट्रिक ऑटो से सफर करते नजर आ रहे हैं। विधायक भगवान दास सबनानी का कहना है कि ईंधन बचाने और प्रदूषण कम करने के लिए सभी को छोटे-छोटे प्रयास करने चाहिए। पीएम मोदी की अपील के बाद उन्होंने इलेक्ट्रिक ऑटो का उपयोग शुरू किया है जिसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में भी हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिले पूर्व क्रिकेटर कपिल देव पूर्व क्रिकेटर कपिल देव राजधानी भोपाल पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सीएम डॉ मोहन यादव से मुलाकात की ।।। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव क्रिकेटर कपिल देव का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।।। दोनों के बीच मध्य प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा हुई ।।। इस दौरान कपिल देव ने कहा कि मध्य प्रदेश खेलों को लेकर लगातार आगे बढ़ा रहा है और क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों को भी प्राथमिकता के साथ बढ़ावा देना चाहिए ।।। धोड़न बांध पर गरमाया आंदोलन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बैरिकेडिंग फांदकर पहुंचे प्रदर्शन स्थल पन्ना की केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Jitu Patwari मंगलवार को धोड़न बांध पहुंचे जहां प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। बावजूद इसके पटवारी कार्यकर्ताओं के साथ गेट फांदकर प्रदर्शन स्थल तक पहुंचे और सरकार पर आदिवासियों के हक छीनने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने साफ कहा कि जब तक कार्यकर्ता अमित भटनागर रिहा नहीं होते वे अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगी। वहीं कलावती आदिवासी तपती धूप में अर्थी पर लेटकर न्याय की मांग करती नजर आईं। जबलपुर हाईकोर्ट के जस्टिस साइकिल से पहुंचे कोर्ट प्रधानमंत्री Narendra Modi की फ्यूल बचाने की अपील का असर अब मध्यप्रदेश में दिखाई देने लगा है। मंगलवार को जबलपुर में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस D. D. Bansal लग्जरी कार छोड़ साइकिल से कोर्ट पहुंचे। जस्टिस बंसल करीब 3 किलोमीटर साइकिल चलाकर सिविल लाइंस स्थित निवास से हाईकोर्ट पहुंचे। रास्तेभर लोगों की नजरें उन पर टिकी रहीं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और जहां तक संभव हो लोगों को साइकिल का उपयोग करना चाहिए। इंदौर में शामियाने और 20 कूलरों के साथ निकली बारात मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। इंदौर उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में अगले चार दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।इसी बीच इंदौर में एक अनोखी बारात चर्चा का विषय बन गई। तेज गर्मी से बचने के लिए बारातियों के ऊपर लंबा शामियाना लगाया गया जबकि राहत के लिए बैंड के साथ 20 से ज्यादा जंबो कूलर भी लगाए गए। सयाजी होटल पहुंची इस ‘कूल बारात’ को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। MP में भीषण गर्मी का कहर रतलाम लगातार दूसरे दिन 45 डिग्री पार मध्यप्रदेश में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सोमवार को रतलाम में लगातार दूसरे दिन 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि इंदौर में पारा रिकॉर्ड 43.2 डिग्री तक पहुंच गया जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है।उज्जैन में 43 डिग्री भोपाल में 41.2 डिग्री जबलपुर में 40.8 डिग्री और ग्वालियर में 39 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं शाजापुर 44.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लू और तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है।