अगली मोहन कैबिनेट में आएगी तबादला नीति प्रदेश में कर्मचारियों के तबादले पर बैन हटाने का फैसला अगले सोमवार को होगा। मुख्यमंत्री ने तबादले पर बैन हटाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को अगली कैबिनेट में प्रस्ताव लाने को कहा है। इस बीच जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने कहा है कि जो तबादला नीति आए उसमें स्वैच्छिक आधार पर किए जाने वाले तबादलों की लिमिट न रखी जाए ताकि जो लोग तबादला कराना चाहते हैं वे करा सकें। कई अन्य मंत्रियों ने मंत्री शाह की बात का समर्थन किया है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस पर विचार करेंगे। साथ ही अगली बैठक में तबादला नीति लाने के लिए कहा गया। पैर पड़ने एएसपी के पीछे घूमे विधायक उज्जैन में किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट को जिलाबदर किए जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। एक किसान जयराम जाट घायल हो गया जबकि तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।प्रदर्शन से पहले कांग्रेस विधायक महेश परमार और पुलिस के बीच बहस का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में परमार एडिशनल एसपी आलोक शर्मा के पैर पड़ने के लिए उनके पीछे घूमते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वे सड़क पर दंडवत प्रणाम भी करने लगते हैं जबकि एडिशनल एसपी वहां से हटते नजर आ रहे हैं। 29 हजार 540 करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में सम्पन्न हुईं। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश के समग्र विकास और जन-कल्याण की दिशा में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। प्रदेश में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार सिंचाई सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं के लिए 29 हजार 540 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। लोक वित्त पोषित कार्यक्रमों एवं योजनाओं के परीक्षण और अनुमोदन के लिए 15 हजार 598 करोड़ रुपये और शहरी व नगरीय मार्गों के कायाकल्प तथा सुदृढ़ीकरण के लिए 6900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिये गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले वृद्धजनों की पेंशन के लिए 6 हजार 116 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सिंगरौली की महिला एयर एम्बुलेंस से भोपाल एम्स पहुंची सिंगरौली जिले में पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा से एक महिला को हवाई पट्टी से एयरलिफ्ट कर भोपाल एम्स भेजा गया है। विंध्य नगर की रहने वाली 32 साल की संध्या दुबे की जान बचाने के लिए यह पहल की गई।जानकारी के मुताबिक संध्या दुबे पिछले कुछ दिनों से बहुत बीमार थीं। वाराणसी में डिलीवरी के दौरान उनके बच्चे की मौत हो गई थी जिसके बाद से वे शारीरिक और मानसिक रूप से काफी टूट गई थीं। जींस पहनने पर सास ने डांटा बहू ने लगाई फांसी मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सोमवार दोपहर सास ने जींस पहनने पर डांटा तो बहू ने सुसाइड कर लिया। कमरे के अंदर फंदे से लटकी लाश मिली है। मायके पक्ष ने पति और सास पर प्रताड़ना दहेज के ताने और मानसिक दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गौरी (22) पत्नी राहुल के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर घर में मौजूद उनकी छोटी बेटी रो रही थी। इस दौरान पति राहुल ने पत्नी गौरी को आवाज लगाई लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद राहुल कमरे में पहुंचा तो गौरी फंदे पर लटकी मिली।