Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-May-2026

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को सतपुली के खैरासैंण में नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने इसे पर्वतीय क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के नए दौर की शुरुआत बताया। सतपाल महाराज ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस महाविद्यालय से अब दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं खासकर बेटियों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर शिक्षा सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेश में आधुनिक कक्षाएं कंप्यूटर लैब विज्ञान प्रयोगशालाएं और डिजिटल शिक्षण सुविधाएं विकसित की जा रही हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी प्रतिस्पर्धी दौर में आगे बढ़ सकेंगे राज्य सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। सभी यूनिट धारकों को 30 मई तक हर हाल में अपनी ई-केवाईसी पूर्ण कराने को कहा गया है ताकि भविष्य में राशन प्राप्ति में किसी प्रकार की असुविधा न हो। सरकार ने मेरा ई-केवाईसी” ऐप तैयार किया गया है। इस ऐप की मदद से बुजुर्ग दिव्यांग और असहाय राशन कार्ड धारक घर बैठे ही अपनी ई-केवाईसी आसानी से पूरी कर सकते हैं। ऐप में आधार संख्या पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी और फेस रिकॉग्निशन के जरिए सरल प्रक्रिया अपनाई गई है। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि “मेरा ई-केवाईसी” ऐप के माध्यम से छूटे हुए लाभार्थी भी आसानी से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विशेष रूप से जो लोग राशन की दुकान तक पहुंचने में असमर्थ हैं उनके लिए यह ऐप काफी उपयोगी साबित हो रहा है। उन्होंने सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण कर लें जिससे कि उन्हें सरकारी खाद्यान्न का लाभ निरंतर मिलता रहे। वर्तमान में संचालित चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के दृष्टिगत कोतवाली मसूरी क्षेत्र में यातायात का दबाव निरंतर बढ़ रहा है आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान लाइब्रेरी चौक पर वैगनआर कार संख्या UP 15 DZ 2906 आती दिखाई दी जिसके डैशबोर्ड पर उत्तरप्रदेश पुलिस की पी-कैप व पिछले दरवाजे पर हैंगर में उत्तरप्रदेश पुलिस के उपनिरीक्षक की वर्दी टंगी नजर आई जिस पर शक होने पर उक्त वाहन को रोक कर चेक किया तो वाहन चालक द्वारा अपना नाम विनय सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी मेरठ (उत्तर प्रदेश) बताया जो नशे की हालत में वाहन चलाता हुआ मिला जिसके साथ उसके तीन अन्य साथी भी वाहन में बैठे मिले केदारनाथ से लौटते वक्त ट्रेन में अचानक लापता हुई प्रज्ञा सही-सलामत बिहार के बेगूसराय से बरामद हुई है। कानपुर की प्रज्ञा सिंह की शादी को महज तीन महीने ही हुए हैं। वह अपने पति के साथ केदारनाथ यात्रा से लौटते समय देहरादून-गाजियाबाद नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से वापस घर लौट रही थी। अचानक आधी रात प्रज्ञा रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो जाती है। पति की गुहार पर पुलिस ने जब ढूंढ-खोज की तो वह 6 दिन बाद बिहार के बेगुसराय में सही-सलामत मिली। पुलिस ने प्रज्ञा को बरामद कर उनके परिवार को इसकी जानकारी दे दी है। मामले में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला ने कल शाम नए नंबर से अपने परिजनों को फ़ोन के माध्यम से संपर्क किया जिसके बाद लोकेशन ट्रेस करने पर बेगूसराय की मिली। उन्होंने बताया कि महिला का कहना था कि मेरी कहासुनी हो गयी थी और मैं अपनी मर्जी से चली गयी थी। अभी पूछताछ के बाद सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा। चारधाम यात्रा अपने चरम पर है पर इस यात्रा के चलते मंगलौर गुड़ मंडी प्रत्येक शनिवार और रविवार को लम्बे जाम से जूझना रहता है वहीं इस जाम को खुलवाने के लिए मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पुलिसकर्मियों सहित ट्रैफिक पुलिस को भीषण गर्मी में दिन रात एक करना पड़ रहा है l इस जाम का मुख्य कारण गुड़ मंडी के पास लगे विधुत के पोल है जिनकी कई बार आला अधिकारियों से शिकायत करने पर भी अभी तक विधुत विभाग के किसी अधिकारी ने कोई संज्ञान नही लिया इस मामले में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने भी अधिकारियों से शिकायत की है इनका कहना है कि एन एच और उर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ़ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हीं अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है कि गुड़ मंडी के पास आये दिन दुर्घटनाए घटित हो ही है और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को जाम का सामना करना पड़ रहा है l वहीं मंगलौर सी ओ अभिनय चौधरी ने भी कहा कि उनका सभी अधिकारियों से कई बात पत्राचार हो चुका है वही जिलाधिकारी ने भी सम्बंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने की बात कही थी पर अभी तक अधिकारियों की लापरवाही के चलते लोगो को काफी परेशानी हो रही है l युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों के चलते पैदा हुए पेट्रोलियम संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से संयम और सहयोग की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों को पेट्रोल-डीजल खाद और सोने जैसी चीजों की गैरजरूरी खपत कम करनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि जिस तरह कोविड काल में देशवासियों ने मिलकर चुनौतियों का सामना किया था उसी तरह अब भी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। उन्होंने सुझाव दिया कि लोग निजी वाहनों की बजाय मेट्रो और कार पूलिंग का ज्यादा इस्तेमाल करें तथा एक साल तक गैरजरूरी सोने की खरीद से बचने का संकल्प लें। प्रधानमंत्री के इस आव्हन को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनाया जिसके तहत आज मंत्री अपनी बड़ी गाड़ी न लेकर सड़क पर इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर उतरे