Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-May-2026

हत्याकांड के बाद भारी तनाव: आक्रोशित परिजनों ने आरोपी के घर में की तोड़फोड़ रेप की कोशिश के बाद हत्या कर शव लटकाया सुपरवाइजर आरोपी गिरफ्तार ट्रेन की टक्कर से युवक पर गिरी गाय हालत नाजुक सूदखोरी की भेंट चढ़ा नमक कारोबारी: 20% ब्याज से तंग आकर जहर खाया सामान पर पैर रखने को लेकर विवाद मारपीट में महिला वेंडर घायल जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र के आरती चौधरी हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव गहरा गया है। आरोपी अतुल कोरी की गिरफ्तारी के बावजूद आक्रोशित परिजनों और समर्थकों ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि लगभग 20 से 25 लोगों की भीड़ ने न केवल आरोपी के घर में तोड़फोड़ की बल्कि आसपास के घरों पर भी जमकर पथराव किया। इस अचानक हुए हमले से शीतला माई क्षेत्र की जनता में भारी भय व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद भी इस तरह की पत्थरबाजी और हुड़दंग से माहौल असुरक्षित हो गया है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि इलाके में सुरक्षा बल तैनात किया जाए और उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र के सनसनीखेज आरती चौधरी हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी अतुल कोरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि आरोपी ने पहले महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी ने शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया और फरार हो गया था। थाना प्रभारी दिनेश गौतम के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और घमापुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को बरेला क्षेत्र से घेराबंदी कर दबोचा। पूछताछ में पता चला कि घटना के समय आरोपी का परिवार छिंदवाड़ा गया हुआ था जिसका फायदा उठाकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पेशे से कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर है जिसका पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जबलपुर। ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात एक दिल दहला देने वाला और हैरान करने वाला हादसा सामने आया। जबलपुर से नागपुर की ओर जा रही ट्रेन ने ट्रैक पर घूम रही तीन गायों को टक्कर मार दी जिससे एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गई। इस दौरान टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक गाय पुल से सीधे नीचे जा गिरी जिसकी चपेट में वहां मौजूद एक युवक आ गया। मवेशी के नीचे दबने से युवक को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 और 108 की टीम ने घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। ग्वारीघाट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर नगर निगम को भी इसकी सूचना दे दी है। ​जबलपुर। शहर के प्रतिष्ठित नमक और रियल एस्टेट कारोबारी शरद मोर ने सूदखोरों के आतंक से परेशान होकर रविवार रात जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ वे जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। परिजनों के अनुसार शरद ने व्यापार के लिए कुछ लोगों से कर्ज लिया था जिस पर उनसे 10 से 20 प्रतिशत तक मासिक ब्याज वसूला जा रहा था। भारी रकम चुकाने के बाद भी मूलधन कम नहीं हो रहा था और सूदखोर लगातार धमकियां दे रहे थे। ​बेटे प्रांजल मोर ने बताया कि रविवार रात शरद गोल बाजार के पास अचेत मिले जहाँ पास ही जहर की खाली शीशी पड़ी थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि सितंबर माह में भी ब्याज को लेकर हुए विवाद में उन पर चाकू से हमला हुआ था लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने लार्डगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब उन सूदखोरों की तलाश में जुटी है जिनके दबाव में आकर कारोबारी ने यह खौफनाक कदम उठाया। जबलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ आरक्षक पंकज सिंह की गुंडागर्दी और अवैध वसूली का मामला गरमा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वेंडर ने सनसनीखेज खुलासा किया है कि पंकज सिंह उससे पहले 40 हजार रुपये महीना वसूलते थे और अब 50 हजार की मांग कर रहे हैं। वेंडर का आरोप है कि स्टेशन के बाहर छोटे दुकानदारों से भी 3 से 8 हजार रुपये की मंथली मांगी जाती है और पैसा न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती है। इस प्रताड़ना से तंग आकर वेंडर ने आत्महत्या तक की चेतावनी दी है। मामले में रेल आईजी की चुप्पी और वेंडर्स का डर प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करता है; अब देखना यह है कि रेलवे विभाग इस भ्रष्ट तंत्र पर क्या कार्रवाई करता है। जबलपुर में गरीब नवाज कमेटी के सैयद इनायत अली ने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए दो बेसहारा शवों का अंतिम संस्कार कर सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने रानीताल मुक्तिधाम में एक 11 वर्षीय विकलांग बच्चे और 75 वर्षीय बुजुर्ग रविंद्र अग्रवाल का पूरे रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार संपन्न कराया। इनायत अली का कहना है कि उनका एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति चाहे वह किसी भी धर्म का हो लावारिस न कहलाए और उसे गरिमापूर्ण अंतिम विदाई मिले। उनकी यह पहल शहर भर में चर्चा और प्रशंसा का विषय बनी हुई है। जबलपुर: धनवंतरी नगर चौकी पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जसूजा सिटी स्थित मचान रेस्टोरेंट के सामने घेराबंदी कर शिवबालक पटेल को पकड़ा जिसके पास मौजूद थैले की तलाशी लेने पर 3 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार मरावी ने बताया कि आरोपी अंधमूक बायपास से ग्वारीघाट की ओर जा रहा था। पकड़े जाने पर उसके पास से खाकी पैकेटों में लिपटा गांजा मिला। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा सके। जबलपुर: मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर आज दोपहर करीब 2 बजे एक महिला वेंडर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घायल महिला हल्की बाई जो ट्रेन में लैया-पट्टी और छुहारे बेचती है ने आरोप लगाया है कि गुटखा बेचने वाले एक युवक राजकुमार ने उसके विक्रय सामान पर पैर रख दिया था। जब महिला ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक ने हाथ में पहने कड़े से महिला के सिर पर हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर प्लेटफार्म पर गिर पड़ी। यह घटना उस समय हुई जब दानापुर-पुणे एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर खड़ी थी। घायल महिला ने जीआरपी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है हालांकि जीआरपी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।