अंतर्राष्ट्रीय
भोपाल में पांच पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद विभाग में हड़कंप है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना कोतवाली और यातायात पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। शहर में बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए देर रात तक बैरिकेडिंग कर हेलमेट और वाहनों की सघन जांच की गई। हालांकि इस अति-सक्रियता से आम जनता को भारी असुविधा हुई। चेकिंग के दौरान सड़कों पर लंबा जाम लग गया और देर रात घर लौट रही महिलाओं को भी बार-बार रोककर पूछताछ की गई जिससे नाराजगी देखी गई। पुलिस का यह अभियान सुरक्षा और व्यवस्था के बीच तालमेल पर सवाल उठा रहा है