Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
09-May-2026

टाइटल - भोपाल में कांग्रेस का प्रोजेक्ट एम अल्पसंख्यक महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर फोकस भोपाल स्थित मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ‘प्रोजेक्ट एम’ के तहत अल्पसंख्यक महिलाओं की अहम बैठक आयोजित हुई। बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने संगठन मजबूती बूथ स्तर पर सक्रियता और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य अल्पसंख्यक महिलाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़कर सामाजिक शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद रहे। आने वाले समय में प्रदेशभर में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।