सिंघार बोले- सड़क पर फसल फेंक रहे अन्नदाता सरकार झालमुड़ी खा रही मध्य प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को आगरा-मुंबई हाईवे पर खलघाट से लेकर मुरैना तक करीब 580 किलोमीटर के दायरे में 7 जगहों पर हाईवे जाम किया। कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई जबकि हजारों यात्री घंटों फंसे रहे।खलघाट टोल टैक्स पर चक्काजाम खत्म होने के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश का किसान अपनी फसल सड़क पर फेंकने को मजबूर है लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद में सो रही है। अगर सरकार को सिर्फ बंगाल की राजनीति करनी है तो मुख्यमंत्री वहीं चले जाएं फिर मध्य प्रदेश में उनका क्या काम है।सिंघार ने कहा कि किसान सब देख रहा है और अगर सरकार किसानों को रुलाएगी तो किसान भी सरकार को रुलाने का काम करेंगे। इस समय पूरी बीजेपी “झालमुड़ी खाने” में व्यस्त है। पश्चिम बंगाल की राजनीति दिखाई दे रही है लेकिन किसानों का गेहूं और सोयाबीन दिखाई नहीं दे रहा। जीतू पटवारी बोले- CM हाउस में करेंगे तालाबंदी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने साफ कहा कि कांग्रेस ने सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था। तय समय पूरा होते ही किसान और कार्यकर्ता सड़क से हट गए। उन्होंने कहा- अगर किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन पंचायत स्तर तक ले जाया जाएगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है। अगर सरकार फिर भी नहीं मानी तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर तालाबंदी की जाएगी। इंदौर के सांवेर-उज्जैन रोड पर मिले 2.83 करोड़ सांवेर-उज्जैन रोड पर गुरुवार सुबह पुलिस ने तीन संदिग्ध बैगों से करीब 500 रुपए के नोटों की 566 गड्डियां बरामद की हैं। बैगों में नोटों के बीच अलग-अलग रंगों के कागज भी रखे हुए थे। शुरुआती जांच में नोट असली जैसे दिखाई दे रहे हैं हालांकि पुलिस ने उनकी सत्यता की पुष्टि के लिए जांच शुरू कर दी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को दस करोड़ की मानहानि का नोटिस रतलाम जिले की आलोट से बीजेपी विधायक डॉ चिंतामणि मालवीय ने मप्र महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया को मानहानि का नोटिस भेजा है।विधायक ने अपने वकील के माध्यम से रीना बोरासी को 10 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस दिया है। रीना बोरासी द्वारा मीडिया में दिए गए उन बयानों को लेकर यह नोटिस भेजा गया है जिनमें बोरासी ने विधायक पर यौन शोषण और अवैध कब्जे जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। विधायक ने एक स्थानीय चैनल को भी लीगल नोटिस भेजा है। भोपाल में डॉक्टर सप्लाई कर रहा था नकली नोट भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 500 रुपए के 280 नकली नोट बरामद किए हैं। इनकी कुल कीमत 1.40 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बता रहा है जो नोट मिले हैं। ग्वालियर समेत MP के 11 जिलों में पानी गिरेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) चक्रवात और ट्रफ की वजह से मध्य प्रदेश में पिछले 7 दिन से आंधी-बारिश का दौर है। मौसम विभाग की माने तो अगले 4 दिन तक प्रदेश में उथल-पुथल वाला मौसम रहेगा। अगले 2 दिन तक कुछ जिलों में बारिश और आंधी चलने के आसार है। वहीं 9 और 10 मई को पूरे प्रदेश में गर्मी पड़ेगी। 10 मई से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जिसका असर अगले 2 दिन बाद देखने को मिल सकता है।