पति पत्नी और वो का हाईवोल्टेज ड्रामा मंदसौर में बुधवार रात एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर होटल में ही पति और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को दस करोड़ की मानहानि का नोटिस रतलाम जिले की आलोट से बीजेपी विधायक डॉ चिंतामणि मालवीय ने मप्र महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया को मानहानि का नोटिस भेजा है। विधायक ने अपने वकील के माध्यम से रीना बोरासी को 10 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस दिया है। रीना बोरासी द्वारा मीडिया में दिए गए उन बयानों को लेकर यह नोटिस भेजा गया है जिनमें बोरासी ने विधायक पर यौन शोषण और अवैध कब्जे जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। विधायक ने एक स्थानीय चैनल को भी लीगल नोटिस भेजा है। आम तोड़ने पर महिला की खेत में पिटाई VIDEO शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में आम तोड़ने के विवाद में एक महिला को खेत में पीटा गया। मारपीट का वीडियो आज गुरुवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है । ग्वालियर में कांग्रेस का ‘महाचक्का जाम’ ग्वालियर में गुरुवार 7 मई को कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में बड़ा आंदोलन करने जा रही है। रायरू और निरावली चौराहों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता और किसान नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करेंगे। भीषण गर्मी में जलते कंडों के बीच हठयोग राजगढ़ के ब्यावरा में भीषण गर्मी में एक महंत जलते कंडों के बीच बैठकर हठयोग कर रहे हैं। दोपहर में तीन घंटे नाथ संप्रदाय के महंत हरिनाथ का धुआं और आग की लपटों के बीच बैठकर हठयोग चलता है। 19 अप्रैल से शुरू होकर 9 मई को आखिरी दिन है। MP के 11 जिलों में पानी गिरेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) चक्रवात और ट्रफ की वजह से मध्य प्रदेश में पिछले 7 दिन से आंधी-बारिश का दौर है। बुधवार को कहीं बारिश तो कहीं आंधी वाला मौसम रहा। गुरुवार को मौसम विभाग ने ग्वालियर समेत 11 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इनमें ग्वालियर मुरैना भिंड दतिया निवाड़ी टीकमगढ़ छतरपुर पन्ना सतना रीवा और मऊगंज शामिल हैं। IMD (मौसम केंद्र) के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से ऐसा मौसम रहेगा। हालांकि भोपाल इंदौर उज्जैन जबलपुर समेत प्रदेश के 44 जिलों में गर्मी का असर भी रहेगा।