#MPCabinet #MohanYadav #MPDevelopment #BreakingNews #MPNews #CabinetDecision #FarmersWelfare #DalhanMission #MSME #BusinessBoard #SolarProject #ElectronicCluster #BRICS2026 MP कैबिनेट की बड़ी सौगात। 38 हजार करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दलहन मिशन और व्यापार बोर्ड के गठन पर मुहर *भोपाल के पास 1295 करोड़ की लागत से बनेगा इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर। *खरगोन के जलूद में इंदौर नगर निगम के लिए सोलर प्लांट की स्थापना। *श्रमिकों के लिए श्रम स्टार रेटिंग का नया फॉर्मूला लागू। *वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई एमपी की वैदिक घड़ी। भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास और किसानों के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। MSME मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि सरकार ने 38555 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी दी है। प्रदेश में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मध्य प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के गठन को मंजूरी मिली है जिसके अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री होंगे। किसानों के लिए दलहन आत्मनिर्भरता मिशन हेतु 2442 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। गेहूं उपार्जन पर जानकारी देते हुए बताया गया कि अब तक 41 लाख मैट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। साथ ही इंदौर में 9 से 13 जून तक होने वाले ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हुई जिसमें 21 देशों के प्रतिनिधि कृषि तकनीक पर मंथन करेंगे। बैठक के अंत में मंत्रियों ने झालमुड़ी खाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।