Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
04-May-2026

बंगाल मे भाजपा को बहुमत पर भोपाल के भाजपा कार्यालय मे जश्न का माहौल। #BengalElection #BJPVictory #Bhopal #BJPOffice #Celebration #PoliticalNews #ModiLeadership #WestBengal #ElectionResults #BreakingNews ​बंगाल में ऐतिहासिक परिवर्तन की लहर ​के मौके पर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने पहुँचे मध्य प्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने चुनावी नतीजों पर खुशी जाहिर करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के नतीजों को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह बंगाल के विकास के नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। ​राघवेंद्र सिंह ने आगे कहा कि बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और विकासवाद पर मुहर लगाई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बंगाल की जनता ने ममता दीदी का सूपड़ा साफ कर दिया है और हिंसा व तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर विकास को चुना है।