Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
02-May-2026

कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद की ग्राम पंचायत सरईगहना के कोरवापारा में आज भी पानी के लिए रोज़ संघर्ष जारी है। यहां संरक्षित कोरवा जनजाति के 13 परिवार रहते हैं लेकिन उन्हें अब तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाया है। गांव का एकमात्र हैंडपंप लाल और दूषित पानी देता है जो पीने योग्य नहीं है। मजबूरी में ग्रामीणों को आधा किलोमीटर दूर पहाड़ी पार कर गेज नदी के पास बने पोखर से पानी लाना पड़ता है। इस पानी को कपड़े से छानकर सिर पर ढोकर घर तक पहुंचाया जाता है। महिला पुरुष और बच्चे—सभी रोज़ इस कठिनाई से गुजरते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद न तो साफ पानी की व्यवस्था हो पाई है और न ही जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन मिला है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब तक ये आदिवासी परिवार बुनियादी जरूरतों के लिए जूझते रहेंगे? राजधानी रायपुर के विशेष कोर्ट ने एक अहम मामले में आरोपी रोहित साहू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने एग्रीकल्चर कॉलेज में साथ पढ़ने वाली युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दैहिक शोषण किया।बाद में उसने युवती को “छोटी जाति” बताकर शादी से इंकार कर दिया। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए आरोपी को दोषी ठहराया और उम्रकैद की सजा सुनाई। नल-जल योजना को लेकर दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर योजना ठप पड़ी है और जलस्तर गिरने से हैंडपंप व बोर सूखने की कगार पर हैं। इसका असर यह है कि ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है और कई स्थानों पर लोग मजबूरी में नालों का पानी पीने को विवश हैं। कबीरधाम जिले में हत्या के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना पिपरिया क्षेत्र के ग्राम कोको में एक बुजुर्ग महिला की उसके ही नाती ने टंगिया से हमला कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां आरोपी घर के अंदर शव के साथ मौजूद मिला। दरवाजा खुलवाने पर वह टंगिया लेकर बाहर आया जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में लिया। मृतका बुधन बाई (75 वर्ष) के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने भाई पर भी हमला किया जिससे बचने के लिए वह छत से कूद गया और घायल हो गया। आरोपी जीतेन्द्र पात्रे (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। छत्तीसगढ़ में माइनिंग और जल जंगल जमीन से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस ने चिंता जताई है। दीपक बैज ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार खनिज संसाधनों को बेचने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों के खिलाफ कांग्रेस जल्द ही दोलन की रूपरेखा तय करेगी।