Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
01-May-2026

एमपी के क्रूज हादसे में अब तक 9 शव मिले जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम करीब 5 बजे पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते डूब गया। अब तक 9 शव मिल चुके हैं।प्रशासन के मुताबिक 28 लोगों को बचा लिया गया है। तीन बच्चों सहित 4 लोग लापता हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त क्रूज में लगभग 43 से 47 पर्यटक थे। टिकट सिर्फ 29 लोगों की कटी थी। मुख्यमंत्री पीड़ित परिवारों से मिलने जबलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बरगी क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारों से मिलने जबलपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोतवाली से दरहाई मार्ग पहुंचे। यहां उन्होंने हादसे में मृत नीतू सोनी के निवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। एक तरफ बेटे-बेटियां आंसू नहीं रोक सके तो दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव भी भावुक हो गए। माहौल इतना गमगीन था कि बस भावनाएं बोल रही थीं। सीएम ने कहीं बच्चों को गले लगाया तो कहीं बेटी के सिर पर हाथ रखकर सांत्वना दी। इंजीनियर से बोले देवास कलेक्टर- आप सस्पेंड जाइए घर देवास जिले के पीपरी गांव में शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ऋतुराज सिंह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने पानी की गंभीर समस्या और जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर पीएचई की सब इंजीनियर और दो पटवारियों को निलंबित कर दिया। जनसुनवाई में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की गंभीर समस्या है और जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कलेक्टर ने पीएचई की सब इंजीनियर वैष्णवी भावसार से सवाल किए। कांग्रेस नेता भरत मिलन पाण्डेय जबलपुर से गिरफ्तार पन्ना जिले में वन विभाग की टीम पर हमले और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत मिलन पाण्डेय को जबलपुर से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर वनकर्मियों से हाथापाई करने और ट्रैक्टर लूटने का आरोप है। जबलपुर-कटनी में आंधी का अलर्ट प्रदेश में शुक्रवार को प्रदेश में बारिश और गर्मी का दौर रहा। जबलपुर और दमोह में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं खंडवा में पारा सबसे ज्यादा 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। नरसिंहपुर में 42.2 डिग्री रतलाम में 41.2 डिग्री टीकमगढ़ में 41 डिग्री बैतूल में 40.8 डिग्री गुना में 40.4 डिग्री शाजापुर दमोह-सागर में 40.2 डिग्री और श्योपुर में 40 डिग्री रहा।