Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
02-May-2026

वायरल वीडियो से राजनीतिक गलियारों में हलचल सिंधिया के कथित खाते में पैसे ट्रांसफर का दावा MP के ग्वालियर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक में हलचल मचा दी है। वीडियो में एक अज्ञात युवक अपने मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते हुए नजर आ रहा है और दावा कर रहा है कि वह केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बैंक अकाउंट में पैसे भेज रहा है।वीडियो में युवक न सिर्फ ट्रांजैक्शन करता हुआ दिखता है बल्कि वह कथित रूप से उस बैंक खाते में मौजूद भारी-भरकम रकम भी दिखाता है। युवक के अनुसार यह खाता Union Bank of India मुंबई का है जिसमें करीब 18 करोड़ 80 लाख 63 हजार 756 रुपए जमा हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि युवक वीडियो में ₹4 ट्रांसफर करते हुए कहता है कि उसने यह रकम इसलिए डाली ताकि खाते की अंतिम राशि का डिजिट “760” हो जाए। वीडियो सामने आने के बाद कोई इसे साइबर सिक्योरिटी पर सवाल मान रहा है तो कोई इसे फर्जीवाड़ा या एडिटेड वीडियो बता रहा है।हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। EMS TV भी इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। भोपाल में मानस भवन इलाके से आदिवासी बस्ती हटाई भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास से जिला प्रशासन की टीम ने आदिवासी बस्ती हटा दी है। पुलिस ने शुक्रवार रात से ही इलाके की घेराबंदी कर दी थी। शनिवार सुबह बैरिकेडिंग कर आवाजाही पूरी तरह बंद करा दी गई। सुबह 7 बजे शुरू की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दोपहर करीब 3 बजे तक चली।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी और आसिफ जकी सहित कई कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का विरोध किया। धरने पर बैठ गए। एक युवक टावर पर चढ़ गया जिसे पुलिस ने समझाकर उतारा। गोताखोरों ने 10वीं लाश निकाली मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में शनिवार शाम करीब 6 बजे गोताखोरों ने दसवीं लाश पानी से बाहर निकाली।यह शव एक बच्चे का बताया जा रहा है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया है। जबकि दो बच्चों समेत 3 लोग अब भी लापता है। उनकी सर्चिंग की जा रही है। इंदौर में पकड़ाया IPL मैच का सट्‌टा इंदौर क्राइम ब्रांच ने IPL का सट्टा संचालित करने वाले एक युवक को पकड़ा है। टीम ने उसके घर पर दबिश दी जहां वह टीवी पर मैच देखते हुए दो मोबाइल फोन से सट्टा ऑपरेट कर रहा था। वह एक वेबसाइट के जरिए यह काम कर रहा था। टीम को मोबाइल फोन से अन्य लोगों की जानकारी भी मिली है जिनकी तलाश जारी है। तोगड़िया ने गंजबासौदा में किया हनुमान चालीसा पाठ अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने शनिवार सुबह गंजबासौदा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एक पत्रकार वार्ता आयोजित की जिसमें उन्होंने संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. तोगड़िया ने बताया कि उनकी आगामी योजना के तहत हर छोटे गांव और शहर में हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाएगा। भोपाल में बारिश रायसेन में वेयरहाउस की छत उड़ी प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर के बीच आंधी-बारिश होने के साथ ओले भी गिर रहे हैं। शनिवार को दोपहर बाद भोपाल में बारिश हुई। रायसेन के कई गांवों में तेज आंधी चली। छुछार गांव में हरशिव वेयरहाउस की टीन की छत उड़ गई। 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले इस वेयरहाउस में सरकारी मूंग रखी है। बरेली और बाड़ी में किसानों का अनाज भीगने से सरकारी खरीदी प्रभावित हुई है।सीहोर के इछावर बोरदी झालकी और भाऊखेड़ी में आंधी के साथ पानी गिरा। बोरदी में विनायक वेयरहाउस पर 2 किलोमीटर तक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीग गई।