Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
02-May-2026

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी में शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी में नवनियुक्त युवा कांग्रेस विंग के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह अपने कर्तव्य से भलीभाती है निश्चित तौर पर जो उम्मीदें पार्टी ने उनसे रखी है वह उन पर खड़े उतरेंगे। वही नवनिर्वाचित युवा प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने युवा जोश के साथ बताया कि राज्य के विभिन्न समस्याओं बजरंग सेतु पुल के निकट एक होटल के टॉप फ्लोर में शनिवार को अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर यूनिट को मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि होटल के टॉप फ्लोर पर रखे सामान में आग लगी हुई थी जो तेजी से फैल रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर टीम ने मिनी वाटर टेंडर के होजरील के माध्यम से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। टीम की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते आग को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया और कुछ ही समय में पूरी तरह बुझा दिया गया।समय रहते की गई कार्रवाई के कारण आग को होटल के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया जिससे एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। देहरादून में आज लैंड फ्रॉड के मामलों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।बैठक के दौरान जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों की समीक्षा की गई और ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। विनय शंकर पांडे गढ़वाल आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि लैंड फ्रॉड के मामलों में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने पर भी जोर दिया गया। बीते रोज़ केदारनाथ धाम में उद्योगपति गौतम अडानी के दर्शन के दौरान वीआईपी दर्शन को लेकर तीर्थ पुरोहितों व श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि वीआईपी को विशेष सुविधा दी जा रही है और विरोध भी दर्ज कराया श्रद्धालुओं की मांग थी कि धाम में आने वाला हर व्यक्ति सामान्य तीर्थ यात्रियों की तरह ही दर्शन करे। वही विषय के चलते हुए विरोध पर पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सफाई देते नज़र आ रहे है उन्होने स्थिति को साफ करते हुए कहा कि धामों में कोई वीआईपी दर्शन व्यवस्था नहीं है। मामले के तूल पकड़ने पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अडानी ने भी सामान्य श्रद्धालुओं की तरह 5 मिनट में गर्भगृह से दर्शन किए विवाद निकासी द्वार से कुछ श्रद्धालुओं के जबरन घुसने की कोशिश पर पुलिस के रोकने से हुआ जिसे वीआईपी दर्शन का विरोध बताकर गलत प्रचारित किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज एक बार फिर कई नए कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिसमें कांग्रेस की दो वरिष्ठ महिला नेत्रियों और निर्दलीय प्रत्याशी समेत कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि कांग्रेस की पूर्व नेत्री मीना शर्मा और लक्ष्मी राणा भाजपा में शामिल हुईं। भट्ट ने कहा कि दोनों ने कांग्रेस में बड़ा संघर्ष किया लेकिन नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस के रुख से दुखी होकर भाजपा से जुड़ीं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि घनसाली से पिछला चुनाव निर्दलीय लड़े अनुसूचित जाति के नेता दर्शन लाल भारती ने भी भाजपा की सदस्यता ली। महेन्द्र भट्ट ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भाजपा से जुड़ रहे हैं। महाराष्ट्र में तरबूज खाने से एक ही परिवार के कई लोगों की मौत के बाद उत्तराखंड का खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया है। खाद्य आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देश पर रुड़की की कृषि मंडी में आज तड़के एफडीए की टीम ने छापेमारी की। खाद्य उपायुक्त गढ़वाल आर.एस. रावत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने तरबूजखरबूजा पपीता और केलों की गहन जांच की। इस दौरान कई जगहों से सैंपल लेकर लैब भेजे गए। वहीं इस दौरान एक गोदाम से संदिग्ध केमिकल बरामद हुआ जिसका इस्तेमाल फलों को पकाने में किया जा रहा था। इतना ही नहीं कई व्यापारियों के पास फलों को कृत्रिम रूप से पकाने का वैध लाइसेंस तक नहीं मिला