Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
29-Apr-2026

लाखों के टीन शेड खाली सड़को पर लग रहा सबज़ी बाज़ार स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त सफाई और मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश आरएसएस प्रमुख जन गोष्ठ में पंच परिवर्तन और समाज निर्माण पर हुई चर्चा गुरैया सब्जी मंडी में लगी आग सांसद ने मौके पर पहुंच कर जाना पीड़ितो का हाल भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय नगर निगम द्वारा जेल बगीचे में सब्जी बाजार के लिए लाखों रूपए खर्च कर टीन शेड बनवाया गया है। जहां निगम ने सब्जी व्यापारियों को जगह भी आवंटित की गई है। लेकिन इसके बाद भी सब्जी व्यापारी सड़कों पर व्यापार कर रहे है। जिसकी वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। अगर हम बात करे गायत्री मार्केट एमएलबी स्कूल ज्वाहर स्कूल मार्ग की तो यहां सब्जी विक्रेता सड़कों पर दुकान लगाते है। जिसकी वजह से आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती है। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने मंगलवार को नगर निगम अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में शहर की स्वच्छता सौंदर्यीकरण और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी वार्डों और मुख्य सड़कों पर नियमित व प्रभावी साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए साथ ही वाल पेंटिंग और जनजागरूकता गतिविधियों को तेज किया जाए बैठक में अवैध पॉलिथीन पोस्टर-बैनर और होर्डिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए वहीं बारिश से पहले ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने पर भी जोर दिया। कलेक्टर ने नियमित फील्ड निरीक्षण लिटर पिकिंग निर्माण स्थलों की निगरानी और आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (त्ैै) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक निजी लॉन में ‘प्रमुख जन गोष्ठी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्धजन मातृशक्ति और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।मुख्य वक्ता डॉ. पवन स्थापक ने अपने संबोधन में समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए ‘पंच परिवर्तन’ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ अपने शताब्दी वर्ष को संकल्प वर्ष के रूप में मना रहा है और समाज निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। गुरैया सब्जी मंडी में बीती रात लगी आग से हुए नुकसान के बाद सांसद बंटी विवेक साहू ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अग्नि प्रभावित दुकानों का निरीक्षण करते हुए व्यापारियों से चर्चा की और नुकसान की विस्तृत जानकारी ली।मंडी अध्यक्ष राजा पटेल व अन्य व्यापारियों ने सांसद को आग से हुई क्षति से अवगत कराया। इस दौरान सांसद साहू ने प्रभावित व्यापारियों को हर संभव शासकीय सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में प्रशासन संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा और पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। मौके पर कई व्यापारीगण भी उपस्थित रहे। जिले में बढ़ती गर्मी और तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंचने के कारण जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने आदेश जारी करते हुए नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों में 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया है।वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल समय में बदलाव किया गया है अब कक्षाएं सुबह 7रू30 बजे से 11रू00 बजे तक संचालित होंगी। सभी परीक्षाएं और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पहले की तरह जारी रहेंगे।आदेश के अनुसार सभी शिक्षक स्कूलों में उपस्थित रहकर अपने नियमित कार्यों का निर्वहन करेंगे। यह आदेश जिले के सभी सरकारी अशासकीय सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा। खुले में शराब पीने वाले को आबकारी ने खदेड़ा शहर में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आबकारी विभाग ने सोमवार रात विभिन्न क्षेत्रों में सघन कार्रवाई करते हुए खुले में शराब पीने वालों को खदेड़ा और कई प्रकरण दर्ज किए। यह कार्रवाई कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में की गई।आबकारी टीम ने फव्वारा चौक मोहन नगर बस स्टैंड दिवांचीपुरा नरसिंहपुर नाका और परतला क्षेत्र सहित कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान मदिरा दुकानों के आसपास गुमठियों में बैठकर शराब पी रहे लोगों और मद्यपान कराने वालों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर कलेक्टर सख्त सुधार के दिए निर्देश जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने जिला चिकित्सालय और सिम्स अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।बैठक में आयुष्मान योजना के तहत इंप्लांट्स की व्यवस्था वार्डों में अतिरिक्त नर्सों की तैनाती अस्पताल के सभी फ्लोर पर ग्रिल लगाने और मदर-चाइल्ड हेल्थ भवन के निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा हुई।अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए 4 लिफ्ट चालू हैं मरम्मत के लिए बजट भेजा गया है और पुराने भवन हटाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नागपुर रोड से हटाया अतिक्रमण नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नागपुर रोड स्थित ईएलसी चौक और वीआईपी बंगले के पास फुटपाथ पर की गई अवैध दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 10 कपड़ा विक्रेताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए उन्हें दोबारा दुकान न लगाने की सख्त हिदायत दी गई। इसी क्रम में चर्च के पास चिकन विक्रेता का अतिक्रमण भी हटाया गया और मुनादी के माध्यम से चेतावनी दी गई। सड़क सुरक्षा अभियान में 247 वाहनों पर कार्रवाई ₹94300 जुर्माना वसूला पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में मंगलवार को शहर में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान हेलमेट सीट बेल्ट तेज गति नंबर प्लेट दस्तावेज एवं परमिट उल्लंघन जैसे मामलों पर कार्रवाई करते हुए कुल 247 वाहनों के विरुद्ध चालान काटे गए। इस दौरान ₹94300 का समन शुल्क वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु समझाइश भी दी गई। समस्याओं को लेकर कृषि आदान विक्रेताओं का बंद कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पांढुरना में कृषि आदान विक्रेता संघ के आह्वान पर सोमवार को जिले सहित पूरे देश में एक दिवसीय बंद रखा गया। इस दौरान पांढुरना के विक्रेताओं ने व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विक्रेताओं ने मांग की कि खाद बीज और कीटनाशकों के सैंपल फेल होने पर दुकानदारों के बजाय संबंधित कंपनियों पर कार्रवाई की जाए तथा विक्रेता को गवाह बनाया जाए। इसके अलावा खाद के साथ जबरन टैगिंग बंद करने म्-ज्वामद प्रणाली में आ रही दिक्कतों का समाधान करने और अवैध बीजों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई। जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे 125 आवेदक साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने 125 आवेदकों की समस्याएँ सुनीं। जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि सीमांकन राजस्व अभिलेख दुरुस्ती नामांतरण आवास पट्टा पीएम आवास व किसान सम्मान निधि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने कई मामलों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए और कुछ को समय-सीमा बैठक में समीक्षा हेतु चिन्हांकित किया।