मोहन कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को मध्य प्रदेश आतंकवादी एवं उच्छेदक गतिविधियां और संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक 2010 को वापस लेने का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही बैठक में खरीफ 2020 में खरीदी गई धान की मिलिंग से शेष बची 7.73 लाख मीट्रिक टन धान के ई-ऑक्शन के निराकरण पर चर्चा कर स्वीकृति दी गई। साथ ही भारतीय वन सेवा के अंतर्गत प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के एक पद के सृजन को मंजूरी मिली है। कैबिनेट ने कुल 53 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं को 2031 तक जारी रखने को मंजूरी दी है। #MohanCabinet #MPCabinet #CabinetMeeting #MohanYadav #MPNews #Bhopal #BreakingNews #BreakingNews #LatestNews #IndiaNews #HindiNews #NewsUpdate #IndianPolitics #BJP #Congress #Modi #PoliticsNews #MadhyaPradesh #MPNews #Bhopal #Indore #Jabalpur #RealityCheck #BreakingStory