Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
28-Apr-2026

मछली परिवार केस प्रियंक कानूनगो की खुली चेतावनी राजधानी के चर्चित मछली परिवार केस में अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की एंट्री हो गई है। इससे मामला और गरमा गया है।आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भोपाल पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए सख्त टिप्पणी की है। कानूनगो ने स्पष्ट कहा कि यासीन अहमद उर्फ यासीन मछली और उसके परिवार से जुड़े मामलों में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई उन्हें संतोषजनक नहीं लगती। हरदा में किसानों का डेरा डालो आंदोलन हरदा जिला मुख्यालय पर मंगलवार सुबह 11 बजे से किसानों ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा डालो डेरा डालो किसान क्रांति आंदोलन शुरू कर दिया है।गेहूं और मूंग की खरीदी में आ रही समस्याओं को लेकर हरदा देवास नर्मदापुरम और खंडवा जिलों के किसान हजारों ट्रैक्टरों के साथ कृषि मंडी में इकट्ठा हो गए हैं। स्थिति को देखते हुए 5 बटालियनों के 1100 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं और कलेक्ट्रेट-मंडी क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इंदौर में पार्षद ने मांगा महापौर-निगम कमिश्नर से पानी गर्मी की शुरुआत होने के साथ ही इंदौर में पानी कि किल्लत शुरू हो गई है। कई जगह पानी की समस्या देखने को मिली है। इसके कारण लोगों ने विरोध भी जताया और प्रदर्शन भी किया। ऐसी ही स्थिति वार्ड 75 में भी आ रही है जिसके चलते यहां के पार्षद ने महापौर और नगर निगम कमिश्नर से पानी मांगा है। तेजप्रताप बोले- बाबा मेरा राजनीतिक भविष्य देख लीजिएगा जनशक्ति जनता दल (JJD) के नेता तेज प्रताप यादव और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच वीडियो कॉल पर हुई बातचीत का एक वीडियो सामने आया है। बातचीत में तेज प्रताप यादव ने धीरेंद्र शास्त्री से अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में पूछा।वीडियो इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि तेज प्रताप यादव पहले धीरेंद्र शास्त्री के मुखर आलोचक रहे हैं। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को डरपोक और देशद्रोही जैसे शब्दों से संबोधित किया था। उनकी यह बातचीत राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। खजुराहो में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा पारा 46 पार मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। टूरिस्ट स्पॉट खजुराहो में सोमवार को पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो 10 साल में सबसे ज्यादा है। छतरपुर जिले का ही नौगांव दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को 4 जिलों में लू (हीटवेव) और 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।