Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
28-Apr-2026

#MPBJP #BJPNews #HemantKhandelwal #MPPolitics 📍 Orchha #Orchha #Bundelkhand 🚀 संगठन / मिशन 2028 #Mission2028 #PoliticalStrategy 🔥 Extra Reach #BreakingNews #MadhyaPradesh एमपी बीजेपी में शक्ति वंदन और नियुक्तियों का नया फॉर्मूला। ओरछा से शुरू हो सकता है दिग्गजों का महामंथन ​भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी अब पूरी तरह इलेक्शन मोड से निकलकर संगठन मोड में आ गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि नई प्रदेश कार्यसमिति का आगाज बुंदेलखंड की अयोध्या कहे जाने वाले ओरछा से हो सकता है। भगवान राम के दरबार में होने वाली यह बैठक पार्टी के सांस्कृतिक एजेंडे को धार देगी। ​खंडेलवाल ने साफ किया कि 1 से 30 मई तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविरों के जरिए कार्यकर्ताओं को 11 विषयों में पारंगत किया जाएगा। वहीं विधानसभा में महिला विधायकों के दमदार प्रदर्शन का हवाला देते हुए उन्होंने नारी शक्ति को संगठन की अगली प्राथमिकता बताया। निगम-मंडलों में अटकी नियुक्तियों पर योग्यता का दांव खेलकर उन्होंने साफ कर दिया है कि अब केवल परफॉरमेंस ही पद दिलाएगी। बीजेपी का यह मास्टरस्ट्रोक जमीनी कैडर को रिचार्ज करने की बड़ी कवायद माना जा रहा है।