चर्बी से बन रही थी आइसक्रीम मुख्य आरोपी गिरफ्तार NSA की तैयारी खंडवा के इमलीपुरा स्थित अवैध घी फैक्ट्री के संचालक अनवर कुरैशी को शुक्रवार को पशु परीक्षण एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्रशासन अब आरोपी पर रासुका (NSA) लगाने की तैयारी कर रहा है।मोघट रोड थाना पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मवेशियों की चर्बी से बने इस घी को होटल-ढाबों आइसक्रीम बनाने और कपड़ा मिलों में सप्लाई किया जा रहा था। MP में स्कूलों की छुट्टी नहीं गर्मी से बच्चे परेशान मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे होने लगते हैं। दोपहर में तपिश बढ़ जाती है। बावजूद भोपाल समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित नहीं की गई है।यहां टाइमिंग जरूर घटाई गई लेकिन बच्चे दोपहर में ही घर पहुंच पाते हैं। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल ने शनिवार को ग्वालियर उज्जैन समेत 20 से ज्यादा जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। एग्जाम से 15 मिनट पहले पेपर बेचता पकड़ा गया एजेंट ग्वालियर में डिप्लोमा फार्मेसी परीक्षा के दौरान पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। ग्वालियर के झांसी रोड इलाके में वायरल वीडियो के आधार पर मुख्य आरोपी अंकेश धाकड़ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामला 6 अप्रैल का है जब राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित डिप्लोमा इन फार्मेसी परीक्षा का सेंटर झांसी रोड स्थित आरएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में था। इंदौर में 13 साल की दुल्हन 42 का दूल्हा..शादी कैंसिल इंदौर में 13 साल की नाबालिग का विवाह 42 साल के युवक से कराए जाने का मामला सामने आया है। शादी 25 अप्रैल को तय थी लेकिन सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान परिजनों ने उम्र छिपाने के लिए फर्जी अंकसूची पेश कर दी लेकिन वेरिफिकेशन में सच्चाई सामने आ गई और समय रहते विवाह रुकवा दिया गया। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने किए महाकाल के दर्शन बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शनिवार तड़के उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने सपत्नीक भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।