जानवरों की चर्बी मिलाकर बनाया 3350 लीटर घी फैक्ट्री पर छापा मवेशियों की खाल-सींग भी बरामद मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर के नेतृत्व में प्रशासन ने अवैध घी फैक्ट्री पर छापेमारी की। इस दौरान जानवरों की चर्बी मिलाकर तैयार किया गया करीब 3350 लीटर घी बरामद हुआ। यह घी 69 टीन के डिब्बों और 9 नीले ड्रमों में भरा था।इमलीपुरा स्थित बेगम पार्क के पास मौजूद फैक्ट्री पर छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में जानवरों की चर्बी और मवेशियों की खाल बरामद हुई। खाल की थप्पियां फैक्ट्री परिसर में जमा थीं। प्रशासन ने पूरा मटेरियल जब्त कर नगर निगम के चार ट्रकों में भरकर सुरक्षित किया।इसके अलावा तीन ट्रकों में मवेशियों के अवशेष भी बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। यह अवैध फैक्ट्री साल 2015 से संचालित हो रही थी। प्रदेश में सहकार से हो रहा है डेयरी गतिविधियों का विस्तार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दुग्ध उत्पादन से जुड़ी गतिविधियां किसानों की आय बढ़ाने में प्रभावी रूप से सहायक है। किसानों की आय दोगुना करने के लिए किसान कल्याण वर्ष में राज्य सरकार डेयरी गतिविधियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित कर रही है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड द्वारा प्रदेश के दुग्ध संघों को दिए जा रहे सहयोग से दुग्ध संकलन में वृद्धि हुई है और किसानों को भी दूध के बेहतर दाम मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ये निर्देश मध्यप्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन की राज्य स्तरीय संचालन समिति की द्वितीय बैठक में दिए। मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र की होगी जांच नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र विवाद में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सीधे जांच के आदेश देने के बजाय मामले को हाई लेवल कास्ट स्क्रूटनी कमेटी के पास भेजते हुए उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत फैसला करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कमेटी 60 दिन के भीतर प्रमाण पत्र की वैधता पर निर्णय ले।भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। गेहूं की पराली जलाने में एमपी देश में नंबर वन एमपी में गेहूं की पराली जलाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कंसोर्टियम फॉर रिसर्च ऑन एग्रोइकोसिस्टम मॉनिटरिंग एंड मॉडलिंग फ्रॉम स्पेस (CREAMS) और ICAR के डेटा के मुताबिक देश में पराली जलाने के मामलों में एमपी पहले स्थान पर पहुंच गया है। 5 राज्यों के 29167 मामलों में से करीब 69% हिस्सेदारी एमपी से ही है। यहां 1-21 अप्रैल के बीच राज्य में 20164 घटनाएं दर्ज की गईं जो देश में सबसे अधिक हैं।जिला स्तर पर देखें तो केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संसदीय क्षेत्र विदिशा और उज्जैन गेहूं की पराली जलाने के सबसे आगे है। हालांकि अभी यह आंकड़ा पिछले साल से थोड़ा कम है। भोपाल में बंटे BJP पार्षद के लापता होने के पम्पलेट भोपाल में एक बीजेपी की महिला पार्षद के लापता होने के पम्पलेट्स बंटे हैं। वार्ड-61 की पार्षद मधु शिवनानी की तस्वीर लगे पम्पलेट्स में लिखा कि जो भी पार्षद की जानकारी देगा उसे 5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। ये पम्पलेट्स किसने बंटवाए इसका खुलासा नहीं हो सका है।मधु शिवनानी पहली बार की पार्षद हैं और उनके पति संजय शिवनानी संगठन में मंडल महामंत्री हैं। वार्ड-61 में अवधपुरी जैसा बड़ा इलाका शामिल हैं। देर रात करीब दो बजे सुरक्षित बरामद कर लिया इंदौर पुलिस ने तिरुपति गार्डन से अगवा दोनों बच्चों को गुरुवार देर रात करीब दो बजे सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले में एक दंपती एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। युवक-युवती आपस में भाई-बहन हैं।नैतिक सोनकर (9) और सम्राट (11) गुरुवार शाम करीब 7 बजे लापता हो गए थे। गर्म हवा से मध्य प्रदेश में तपिश बढ़ गई राजस्थान से आ रही गर्म हवा से मध्य प्रदेश में तपिश बढ़ गई है। भोपाल जबलपुर उज्जैन नर्मदापुरम और सागर संभाग के शहरों में हीट वेव यानी लू जैसे हाल हैं। शुक्रवार को भी 11 जिलों में लू का अलर्ट है। नर्मदापुरम में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार शुक्रवार को जिन शहरों में लू चलने का अलर्ट है उनमें निवाड़ी टीकमगढ़ छतरपुर रायसेन नर्मदापुरम छिंदवाड़ा सिवनी रतलाम झाबुआ धार और अलीराजपुर शामिल हैं।