शेयर बाजार में गिरावट बुधवार 22 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 700 अंक यानी 0.95% गिरकर 78500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी भी 200 अंकों की गिरावट के साथ 24400 के नीचे आ गया है। आज के कारोबार में आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है जिससे बाजार पर दबाव बना हुआ है। आरबीआई के नए ई-मैंडेट नियम लागू भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ई-मैंडेट से जुड़े नए दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं। अब किसी भी ऑटो डेबिट से 24 घंटे पहले ग्राहक को अलर्ट भेजना अनिवार्य होगा। ये नियम OTT सब्सक्रिप्शन बीमा प्रीमियम SIP EMI और बिल पेमेंट जैसे सभी ऑटो पेमेंट्स पर लागू होंगे। खास बात यह है कि अब यूजर्स नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे विदेशी ऐप्स के ऑटो पेमेंट को कभी भी रोक सकेंगे। ग्लोबल संकट का असर: उर्वरक उत्पादन घटा अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भारत के उत्पादन पर भी पड़ा है। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार मार्च 2026 में देश का उर्वरक उत्पादन पिछले साल की तुलना में 24.6% घट गया है जो वैश्विक सप्लाई चेन पर असर का संकेत है। रोजगार पर जोर: वर्ल्ड बैंक की राय विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा है कि विकासशील देशों में गरीबी खत्म करने के लिए रोजगार सृजन बेहद जरूरी है। उन्होंने निखिल कामथ के साथ बातचीत में वैश्विक अर्थव्यवस्था भारत की प्रगति और युवाओं के भविष्य पर विस्तार से चर्चा की। नए बाजारों की ओर भारत की नजर ईरान संकट के बीच भारत वैश्विक व्यापार में नए अवसर तलाश रहा है। कनाडा इस्राइल श्रीलंका पेरू चिली ऑस्ट्रेलिया और मेक्सिको के साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर तेजी से काम हो रहा है। नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक पारंपरिक बाजारों के साथ-साथ पूर्वी अफ्रीका और उत्तर-पूर्व एशिया जैसे नए क्षेत्र भी तेजी से उभर रहे हैं। 2024 में भारत के कुल व्यापार में एफटीए की हिस्सेदारी बढ़कर 28.8% हो गई है जो 2006 में केवल 4.6% थी।