Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
22-Apr-2026

राजधानी रायपुर में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक जीवित पैंगोलिन (साल-खपरी) बरामद किया है जिसका वजन करीब 20 किलो बताया जा रहा है। यह दुर्लभ वन्यजीव अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये में तस्करी किया जाता है। कार्रवाई के दौरान दो संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है जिनकी पहचान प्यारेलाल गोपचे और गोखन हलदार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बालाघाट और कांकेर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। वन विभाग के अनुसार पैंगोलिन एक संरक्षित प्रजाति है और इसकी अवैध तस्करी गंभीर अपराध है। मामले की जांच जारी है और तस्करी गिरोह के नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ दंतेवाड़ा पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरे को लेकर पूरे बस्तर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। सूत्रों के अनुसार वे छिंदनार गांव जाकर आदिवासी बच्चों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ क्रिकेट भी खेलेंगे। इस दौरान वे एक नए क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन भी करेंगे। दौरे में वे बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित करेंगे और विभिन्न खेल-संबंधी गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। बस्तर क्षेत्र जो कभी नक्सल प्रभावित रहा है वहां खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में इस दौरे को अहम माना जा रहा है। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने राज्य सरकार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि सुरक्षा कारणों से सचिन तेंदुलकर के कुछ कार्यक्रमों में कटौती करनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार नक्सलवाद खत्म करने के दावे करती है लेकिन देश के दिग्गज खिलाड़ी को पर्याप्त सुरक्षा देने में असमर्थ दिख रही है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि यह स्थिति राज्य की जमीनी हकीकत को दर्शाती है। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि यह राज्य के लिए एक बड़ी समस्या है। उन्होंने बताया कि पूर्व में ऐसे मामलों पर सरकार ने मौजूदा कानून के तहत सख्त कार्रवाई की है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस संबंध में कठोर कानून विधानसभा से भी पारित हो चुका है जिससे धर्मांतरण की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि केवल सरकार ही नहीं समाज को भी इस दिशा में जागरूक और सक्रिय भूमिका निभानी होगी। धीरे-धीरे समाज में इस विषय को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके नेता निम्न स्तर की राजनीति कर रहे हैं और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग लोकतंत्र और देश की जनता का अपमान है। अरुण साव ने आगे कहा कि जिस प्रधानमंत्री ने आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उनके लिए इस तरह की भाषा का उपयोग दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे कांग्रेस की गिरती हुई साख का उदाहरण बताया। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच धमतरी में आगजनी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। जिला मुख्यालय स्थित कचहरी के सामने एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति जैसे ही अपनी एक्टिवा स्कूटी स्टार्ट करने के लिए किक मार रहा था तभी अचानक उसमें आग भड़क उठी। कुछ ही सेकंड में स्कूटी पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेत और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया जिससे आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक स्कूटी का करीब 50 प्रतिशत हिस्सा जल चुका था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक पेट्रोल लीक होने के कारण यह आग लगने की घटना हुई हो सकती है। समय रहते आग बुझ जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।