MP के 5 लाख संविदा-आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत मध्यप्रदेश में करीब साढ़े 4 से 5 लाख संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। जबलपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि इन कर्मचारियों का वर्गीकरण कर उन्हें वेतन और सेवा संबंधी लाभ दिए जाएं। जस्टिस विशाल धगट की बेंच ने मंगलवार को सुनाए फैसले में कहा कि 10 साल से अधिक समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों को 7 अक्टूबर 2016 की नीति का लाभ मिलना चाहिए चाहे वे संविदा पर हों या आउटसोर्स व्यवस्था के तहत काम कर रहे हों। कोर्ट ने साफ कहा कि लंबे समय तक काम लेने के बाद कर्मचारियों को लाभ से वंचित रखना तर्कहीन है और उन्हें आर्थिक न्याय से दूर नहीं रखा जा सकता। महाकाल की शरण में सांसद-एक्टर रवि किशन भोजपुरी और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता एवं गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने बुधवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। वे भस्म आरती के पश्चात मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने के बाद रवि किशन ने सबसे पहले नंदी हॉल में पूजा-अर्चना की और फिर चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने जल अर्पित कर भगवान का स्मरण किया और लगातार महाकाल का जाप करते नजर आए। करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रहकर उन्होंने श्रद्धा के साथ दर्शन किए और देश-प्रदेश के कल्याण की कामना की। दर्शन के बाद रवि किशन ने कहा कि जब भी बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन का अवसर मिलता है जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने गोरखपुर की जनता के लिए विशेष रूप से भगवान महाकाल के चरणों में प्रार्थना की और सभी के स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। पीथमपुर की कंपनी में लगी आग 12 घंटे बाद काबू पीथमपुर के सेक्टर-3 स्थित हजारगो इंडस्ट्रियल वेस्ट डिस्पोजल कंपनी में लगी आग पर 12 घंटे बाद काबू पा लिया गया। धामनोद धरमपुरी धार पीथमपुर इंदौर की 12 दमकल की गाड़ियां और दो रोबोट लगातार काम पर लगे रहे। नुकसान का आकलन अभी तक नहीं हो सका है। कंपनी में मंगलवार रात करीब 9:45 बजे आग लग गई। वेस्ट मैनेजमेंट और केमिकल कचरे के निस्तारण का काम करने वाली इस यूनिट में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और लपटें आसपास की अन्य फैक्ट्रियों तक पहुंच गईं जिसके बाद कई यूनिटों को खाली कराना पड़ा। कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए। केमिकल ड्रमों में लगातार धमाके होने लगे जिससे पूरा औद्योगिक क्षेत्र दहशत में आ गया। जिस समय आग लगी उस वक्त करीब 10 मजदूर काम कर रहे थे जिन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया। खुद की जगह मोबाइल बचाता रहा फिर डूब गया जबलपुर में सोमवार दोपहर खिरैनी निवासी 25 साल के मानक वर्मा की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस ने उसे खदेड़ा जिससे वह बचने के लिए नदी में कूद गया। मंगलवार को घटना से पहले का 6 सेकेंड का वीडियो सामने आया। इसमें घाट किनारे पुलिस उसे बुलाते दिख रहे हैं। मानक उर्फ आकाश नदी में एक हाथ से तैर रहा है और दूसरे हाथ में मोबाइल ऊपर पकड़े है। जबलपुर में सोमवार दोपहर खिरैनी निवासी 25 साल के युवक मानक वर्मा की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे खदेड़ा जिससे वह बचने के लिए नदी की ओर भागा और छलांग लगा दी। खजुराहो-नर्मदापुरम में पारा 43°C भोपाल-इंदौर भी गर्म एमपी में भीषण गर्मी जारी है। दिन में पारा 43 डिग्री के पार है जबकि रात में भी तापमान 27 डिग्री तक पहुंच गया है। मंगलवार को खजुराहो नर्मदापुरम सबसे गर्म रहे। वहीं भोपाल इंदौर जबलपुर-उज्जैन में भी तेज गर्मी रही। बुधवार को ग्वालियर समेत 10 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को जिन जिलों में लू का अलर्ट है उनमें ग्वालियर भिंड दतिया निवाड़ी टीकमगढ़ छतरपुर रतलाम झाबुआ धार और अलीराजपुर शामिल हैं। इससे पहले मंगलवार को खजुराहो और नर्मदापुरम सबसे गर्म रहे। सीधी में 42.6 डिग्री नौगांव में 42.5 डिग्री रायसेन में 42.2 डिग्री रतलाम में 42 डिग्री नरसिंहपुर-सतना में 41.6 डिग्री टीकमगढ़-रीवा में 41.5 डिग्री दमोह में 41.4 डिग्री सागर में 41.3 डिग्री उमरिया-दतिया में 41.2 डिग्री मंडला में 41 डिग्री गुना में 40.7 डिग्री धार में 40.6 डिग्री श्योपुर में 40.4 डिग्री और शाजापुर में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर में 40.6 डिग्री भोपाल में 40.2 डिग्री इंदौर में 39.9 डिग्री ग्वालियर में 40.2 डिग्री और उज्जैन में 40 डिग्री रहा।