Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
21-Apr-2026

जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित नेम गार्डन झुग्गी-झोपड़ी इलाके में आपसी विवाद के चलते घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित मोहम्मद राशिद शेख ने वसीम अनस सलमान और सिब्बू सहित अन्य युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। राशिद के अनुसार आरोपियों के साथ उनका पुराना पैसों का लेनदेन है और यह तीसरी बार है जब वे घर में घुसकर हमला कर चुके हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी चोरी के मोबाइल के अवैध कारोबार में लिप्त हैं और विरोध करने पर रंजिश रखते हैं। गोहलपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जबलपुर में आरटीओ विभाग की अचानक कार्रवाई से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। डिंडोरी जा रही आदित्य बस को दमोह नाका के पास जब्त कर लिया गया जिससे बस में सवार लोग बीच रास्ते में फंस गए। बस चालक मोहम्मद मुईउद्दीन खान ने बताया कि सवारियां चढ़ाने के दौरान बिना स्पष्ट कारण बताए आरटीओ टीम ने बस को कब्जे में लेकर कार्यालय में खड़ा करवा दिया। इस कार्रवाई के चलते महिलाओं और छोटे बच्चों को भीषण गर्मी में घंटों इंतजार करना पड़ा जिससे यात्रियों में आक्रोश फैल गया। यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने पर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल आरटीओ ने जब्ती का कारण स्पष्ट नहीं किया है। जबलपुर के सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘ऑल इन वन’ चेस प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ जिसमें लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जबलपुर शतरंज एसोसिएशन और हिन्दू उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार खेल कौशल रणनीतिक सोच और एकाग्रता का प्रदर्शन किया। आयोजन सचिव शेखर यादव के कुशल समन्वय में कार्यक्रम सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए शतरंज को बौद्धिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया और सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। जबलपुर में लेंसकार्ट के कथित ‘विवादास्पद आदेश’ के खिलाफ हिंदू धर्मसेना ने विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ता कैंट थाने पहुंचे और पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाने और कलावा बांधने से रोका है जिसे धर्मसेना ने धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया। नीरज राजपूत ने इसे ‘तुगलकी फरमान’ करार देते हुए कहा कि इस तरह के प्रतिबंध स्वीकार नहीं किए जाएंगे। संगठन ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर कर्मचारियों की धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जबलपुर के जामताड़ा पुल के पास युवक की डूबकर मौत के मामले में आक्रोश भड़क गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर मानव श्रृंखला बनाते हुए चक्काजाम किया जिससे घंटों यातायात प्रभावित रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि माइनिंग विभाग की कार्रवाई के दौरान घबराकर युवक नदी की ओर भागा और हादसा हो गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और समझाइश के बाद जाम खुलवाया गया। प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। साथ ही रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। जबलपुर की संस्कारधानी अक्षय तृतीया पर मां अन्नपूर्णा के जयकारों से गूंज उठी। कबूतरखाना निवाड़गंज स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में प्राकट्योत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विधिवत पूजन-अर्चना और दिव्य श्रृंगार से हुई। दिनभर भक्ति का माहौल बना रहा। दोपहर में आयोजित विशाल प्रसादी भंडारे में सैकड़ों लोगों ने सहभागिता कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शाम को भजन-कीर्तन ढोल-नगाड़ों और बधावा कार्यक्रम से वातावरण भक्तिमय हो गया। रात्रि में महिलाओं की भव्य महाआरती के साथ आयोजन संपन्न हुआ। समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। जबलपुर की संस्कारधानी अक्षय तृतीया पर मां अन्नपूर्णा के जयकारों से गूंज उठी। कबूतरखाना निवाड़गंज स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में प्राकट्योत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विधिवत पूजन-अर्चना और दिव्य श्रृंगार से हुई। दिनभर भक्ति का माहौल बना रहा। दोपहर में आयोजित विशाल प्रसादी भंडारे में सैकड़ों लोगों ने सहभागिता कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शाम को भजन-कीर्तन ढोल-नगाड़ों और बधावा कार्यक्रम से वातावरण भक्तिमय हो गया। रात्रि में महिलाओं की भव्य महाआरती के साथ आयोजन संपन्न हुआ। समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया।