Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
20-Apr-2026

एमपी की 23634 पंचायतों 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम एमपी में अब खेती-किसानी और प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है। प्रदेश सरकार ने राज्य की सभी 23634 ग्राम पंचायतों में ऑटोमैटिक रेन गेज (ARG) और सभी 444 तहसीलों में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS) स्थापित करने की बड़ी योजना शुरू की है। इस काम के लिए कृषि विभाग ने निविदा जारी कर कार्यान्वयन भागीदारों (WIP) से आवेदन मांगे हैं। इस सिस्टम की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि अब मौसम और बारिश का सटीक डेटा हर 15 मिनट में सीधे सरकार के पोर्टल पर अपडेट होगा जिससे सूखे और अतिवृष्टि जैसी स्थितियों की रियल-टाइम रिपोर्टिंग संभव हो सकेगी। भोपाल में आज बीजेपी की नारी आक्रोश रैली लोकसभा में 17 अप्रैल को महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल पास नहीं हो सका था। इस बिल में लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव था।विधेयक पारित न हो पाने के विरोध में आज भोपाल के एमवीएम कॉलेज ग्राउंड पर सुबह 11 बजे से नारी आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। बीजेपी की इस रैली में सीएम डॉ. मोहन यादव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के अलावा महिला मंत्री भी मौजूद रहेंगी। रैली में करीब 30 हजार महिलाओं के शामिल होने का दावा किया गया है। सभी 3553 दुकानें बिकीं निगम-मंडल नहीं बनेगा मप्र में शराब की सभी 3 हजार 553 दुकानें आखिरकार नीलाम हो गईं। इनसे वित्तीय वर्ष 2026-27 में 18676.80 करोड़ रुपए राजस्व मिलेगा। यह पिछले साल की सालाना वैल्यू से 12.33% अधिक है। आबकारी विभाग की दूसरे स्रोत (भांग व अन्य ) से अनुमानित आय 1775 करोड़ रुपए होगी। यानी आबकारी विभाग का अनुमानित राजस्व इस साल लगभग 20481.80 करोड़ होने वाला है। वित्तीय वर्ष की शुरुआत में आबकारी विभाग को लक्ष्य दिया गया था कि वह 20 हजार 279 करोड़ रुपए राजस्व देगा। इस साल की अनुमानित आय तकरीबन 200 करोड़ रुपए ज्यादा होगी। लेकिन इस बीच सभी दुकानें नीलाम नहीं होने से मुश्किल खड़ी हो गई थी। सरकार ने निगम-मंडल बनाकर शराब दुकानें संचालित करने की योजना बनाई थी। हालांकि सभी दुकानों की नीलामी होने से यह तय हो गया कि अब शासन को निगम बनाकर कोई शराब दुकान नहीं चलानी होगी। आबकारी अधिकारियों का कहना है कि 31 मार्च 2026 की स्थिति में सारी दुकानों की नीलामी होनी थी लेकिन 670 दुकानें रह गईं थीं। भोपाल सेंट्रल जेल में बंदी ने किया सुसाइड भोपाल सेंट्रल जेल में रविवार की शाम को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने जेल में बनी गौशाला में रस्सी का फंदा बनाकर पेड़ के सहारे फांसी लगाई है। गांधीनगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शाम को गांधी मेडिकल कॉलेज स्थित मर्चुरी में शव रखवा दिया गया है। सोमवार की सुबह परिजनों की मौजूदगी में बॉडी का पीएम कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक गुड्डू आदिवासी (58) बाड़ी जिला रायसेन का रहने वाला है वह साल 2017 से हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में बंद था। जबलपुर में पारा 42.5 डिग्री 3 साल का रिकॉर्ड टूटा मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। रविवार को जबलपुर में अप्रैल की गर्मी का 3 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री रहा जो तीन साल में सबसे ज्यादा है। छतरपुर के नौगांव में पारा रिकॉर्ड 44.3 डिग्री पर पहुंच गया। निवाड़ी छतरपुर-टीकमगढ़ में लू का असर देखा गया। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर बना रहेगा। निवाड़ी टीकमगढ़ पन्ना कटनी उमरिया जबलपुर मंडला और छतरपुर में हीट वेव यानी लू का अलर्ट है। इससे यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार बना रह सकता है। वहीं भोपाल इंदौर उज्जैन-ग्वालियर समेत अन्य शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही रहेगा।