वार्ड वासियों के 15 दिनों से सूखे कंठ गुस्से में पानी टंकी पहुँचकर फोड़े मटके टॉर्च की बैटरी फटने से झूलसा मासूम समरसता का संदेश देता सामूहिक विवाह197 जोड़े बने हमसफर 26 लाख के टेराफ्लेक्स बैडमिंटन कोर्ट का सांसद ने किया शुभारंभ जिला भाजपा कार्यालय में सुना गया प्रधानमंत्री का संदेश छिंदवाड़ा शहर के तीन वार्डों में पिछले 15 दिनों से जल सप्लाई बंद होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को पार्षद राहुल मालवीय के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने पानी टंकी के सामने धरना दिया नारेबाजी की और मटके फोड़कर विरोध जताया।लोगों ने पानी नहीं मिलने के बावजूद बढ़े बिल और पेनल्टी पर भी नाराजगी जताई।प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग कीचेतावनी दी गई है कि सोमवार तक समस्या हल नहीं हुई तो मंगलवार को कलेक्टर परिसर में थाली-चम्मच बजाकर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। जिले के मुजावर क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां कक्षा सातवीं में पढ़ने वाला छात्र मानव टॉर्च की बैटरी से खेलते समय हुए अचानक विस्फोट का शिकार हो गया। इस हादसे ने एक बार फिर घरों में बच्चों की सुरक्षा और अभिभावकों की सतर्कता को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजे मानव घर पर अकेला था और बैटरी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसी दौरान बैटरी में अचानक तेज धमाका हुआ जिसकी चपेट में आकर उसके हाथ और पेट बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई है। पांढुर्ना में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में 200 पंजीकृत जोड़ों में से 197 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। समारोह में आदिवासी समाज के 110 से अधिक जोड़े शामिल रहे वहीं बौद्ध समाज के कई जोड़ों के साथ एक मुस्लिम जोड़े ने भी भाग लेकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में एक दिव्यांग जोड़ा भी शामिल हुआ जिसने शासन की इस पहल की सराहना की। जनपद पंचायत पांढुर्ना द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में नगर पालिका का भी सहयोग रहा। दूल्हे बारात के रूप में नाचते-गाते कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां पंडित बौद्ध भिक्षु और काजी की उपस्थिति में विवाह संपन्न हुए।प्रशासन द्वारा भोजन और अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं जिससे सभी नवविवाहित जोड़े संतुष्ट नजर आए। छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने ओलंपिक स्टेडियम में 26 लाख रुपये की लागत से तैयार दो टेराफ्लेक्स सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया और नई सुविधा की शुभकामनाएं दीं। सांसद ने कहा कि आधुनिक सिंथेटिक कोर्ट के बनने से जिले के खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा जिससे उनके खेल स्तर में तेजी से सुधार होगा। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही सांसद ने स्टेडियम में चल रहे अन्य खेल विकास कार्यों का निरीक्षण कर खेल सुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। छिंदवाड़ा जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संदेश को सुना। यह संदेश महिला आरक्षण बिल को लेकर था।भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भाजपा लगातार कार्य कर रही है और यह विधेयक महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। इस दौरान महिला मोर्चा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रेलवे स्टेशन पर महिलाओं को मिलेगी अलग प्रतीक्षालय की सुविधा छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन में महिलाओं के लिए निर्मित नए वेटिंग रूम का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि एवं जेडआरयूसीसी सदस्य सत्येन्द्र ठाकुर द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान और सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। यह सुविधा सांसद विवेक बंटी साहू के निर्देश पर नागपुर बैठक के बाद स्वीकृत की गई थी। इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक हेमराज मीणा सीआई सुजीत कुमार और राहुल शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रात के अंधेरे में काल बना तेंदुआ चौकीदार की मौत पांढुरना जिले के पीपलपानी क्षेत्र में 55 वर्षीय भाऊराव नागरवार का शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। वह बोरगांव मार्ग पर यात्री प्रतीक्षालय में चौकीदारी करता था। जांच में वन विभाग और पुलिस को घटनास्थल पर तेंदुए के पगमार्क मिले और शरीर पर गहरे घाव पाए गए जिससे तेंदुए के हमले की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। पंचमुखी हनुमान मंदिर में इनर व्हील क्लब ने लगाया 120 लीटर का वॉटर कूलर अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब ने छिंदवाड़ा के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में 120 लीटर का वॉटर कूलर स्थापित किया।इसका शुभारंभ जयकारों और रिबन काटकर किया गया।क्लब अध्यक्ष श्वेता घई पाटनी सहित कई सदस्य और गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।गर्मी के मौसम में यह सुविधा भक्तों और आम नागरिकों को शीतल जल उपलब्ध कराएगी। परशुराम जन्मोत्सव पर ब्रह्म समाज ने निकाली रैली छिंदवाड़ा में ब्रह्म समाज कल्याण मंडल द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। रविवार सुबह परशुराम वाटिका में पूजन आरती व हवन किया गया। इसके बाद शाम को संकट मोचन हनुमान मंदिर नरसिंहपुर रोड से वाहन रैली निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए परशुराम वाटिका पहुंची। *आग लगने से किसान का घर जला* परासिया विकासखंड की ग्राम पंचायत दमुआ के सिरेखा ढाना में इतवार को अचानक आदिवासी किसान मोहपत मरपे के मकान में आग लगने से ग्रहस्थी का सारा सामान जल गया। साथ ही मकान की छत भी उजड़ गयी। इतवार छुट्टी का दिन होने के कारण कोई भी अधिकारी पीड़ित किसान के घर नहीं पहुंचा। सूचना मिलने पर विधायक सोहन वाल्मीक सरेखाढाना पहुंचे। उन्होंने पीड़ित किसान को मदद करने की बात कही। वहीं प्रशासन के किसी अधिकारी या कर्मचारी के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। गोधूली वृद्धाश्रम में जैन बंधुओं ने मनाई अक्षय तृतीया छिंदवाड़ा में अक्षय तृतीया के अवसर पर जैन बंधुओं ने गोधूली वृद्धाश्रम में सेवा कार्य कर पर्व मनाया। बुजुर्गों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया और गर्मी से राहत के लिए पंखे लगाए गए। साथ ही पौधारोपण कर पक्षियों के लिए घरौंदे और जलपात्र भी लगाए गएआयोजन की सभी ने सराहना की और बुजुर्गों ने आशीर्वाद प्रदान किया। महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबला दोनों टीमें संयुक्त विजेता घोषित आयुष विभाग द्वारा आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में VSA टर्फ चंदनगांव में खेला गया मैच बेहद रोमांचक रहा। 8 ओवर के इस मुकाबले में दोनों टीमों ने 87-87 रन बनाकर मैच टाई कर दिया जिसके चलते दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। एक टीम की कप्तानी डॉ. प्रमिला यावतकर और दूसरी की डॉ. कविता मसराम ने की। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे