Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
17-Apr-2026

हल्द्वानी में एक बार फिर निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। गुस्साए परिजन सड़कों पर उतर आए और एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय व्यक्ति आंख का इलाज कराने शहर के नामी अस्पताल पहुंचा था लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई मृतक अपने पीछे आठ बच्चों को छोड़ गया है जिनमें पांच बेटियां शामिल हैं इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आक्रोशित परिजन रामनगर से हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गए कोतवाली में सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की जांच गंभीरता और पारदर्शिता के साथ की जाएगी लेकिन इससे नाराज़ परिजन सीधे अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए इस दौरान अस्पताल में संबंधित डॉक्टर मौजूद नहीं मिले जिससे परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया एक बार फिर हल्द्वानी में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एक बार फिर जन शिकायतों के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सक्रिय कार्यशैली का परिचय दिया। राज्य सचिवालय में निर्धारित महत्वपूर्ण बैठक से पहले मुख्यमंत्री सीधे देहरादून के जाखन क्षेत्र पहुंच गए जहां सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया जाखन निवासी विवेक मदान ने राजपुर रोड क्षेत्र में विद्युत लाइन अंडरग्राउंड किए जाने के दौरान फुटपाथ को हुए नुकसान की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि पहले सड़क किनारे फुटपाथ बनाया गया लेकिन बाद में यूपीसीएल द्वारा अंडरग्राउंड लाइन बिछाने के लिए उसे खोद दिया गया। कार्य के बाद सही तरीके से भरान न होने के कारण फुटपाथ की टाइल्स धंस गईं जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता को साथ लिया और अपने मोबाइल फोन से संबंधित अधिकारियों को वीडियो कॉल कर जमीनी हकीकत दिखाई। उन्होंने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि जनता को बार-बार असुविधा न झेलनी पड़े। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन प्रहार का असर अब देखने को मिल रहा है। लगातार अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं इसी बीच पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश क्रांतनाथ के पैर पर गोली लगी जिसके बाद उसको अस्पताल पहुंचाया गया मौके से आरोपी के पास देसी तमंचा खोखा कारतूस व्हाइट स्विफ्ट कार बरामद की गई। एसएसपी देहरादून ने जानकारी देते हुए बताया कि एक स्विफ्ट नंबर की कार uk08TA 9193 चेकिंग के दौरान संदिग्ध दिखाई दी जो पीली कोठी हर्रावाला के पास घूमती रही। जब चालक को रोकने का प्रयास किया गया तो वह बहुत तेजी से हरिद्वार ओर वाहन दौड़ाने लगा। इसके बाद पुलिस चेक पोस्टों को अलर्ट करते हुए बैरियर पर घेराबंदी की गई और पुलिस टीम कार सवार का पीछा करने लगे इसी दौरान स्विफ्ट चालक की कार कुआं वाला के पास बोर्ड से टकरा गई और वह जंगल में भागने लगा। पुलिस टीम ने फिर उसका पीछा किया लेकिन बदमाश ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश घायल हो गया। Ssp ने यह भी बताया कि आरोपी पर पहले भी चोरी समेत कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वर्तमान घटना के बाद भी सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया उत्तराखंड सरकार डेयरी सेक्टर को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पहली बार राज्य में ऐसा सिस्टम लागू किया जा रहा है जिसके तहत सभी इकाइयों को जीआरपी मॉडलिंग और टेक्नोलॉजी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की कोशिश है कि पूरे सिस्टम में पारदर्शिता लाई जाए। इसके तहत दूध के संग्रहण से लेकर प्रोसेसिंग और बाजार तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया की रियल-टाइम ट्रैकिंग की जाएगी। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि दूध की गुणवत्ता और सप्लाई चेन पर लगातार निगरानी बनी रहे। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा के लिए आज से ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप कार्यालय परिसर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। परिसर में अलग-अलग 24 काउंटर पंजीकरण के लिए बनाए गए हैं। जबकि 6 काउंटर रोडवेज बस अड्डा परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोले गए हैं। इसके अलावा 30 मोबाइल टीम भी यात्रा प्रशासन ने सक्रिय कर दी हैं। जो धर्मशाला और आश्रमों में जाकर रुकने वाले श्रद्धालुओं का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करेगी। यात्रा संगठन प्रशासन के ओएसडी प्रजापति नौटियाल ने बताया कि सुबह से अभी तक 200 से ज्यादा ऑफलाइन पंजीकरण श्रद्धालु कर चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं की है। पंजीकरण कराने को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जागरूकता की वजह से ज्यादातर श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण कराने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।