Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
15-Apr-2026

भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने नारी सशक्तिकरण का नया संकल्प दोहराया। इस दौरान 10वीं और 12वीं की मेधावी बेटियों को सम्मानित किया गया। कृष्णा गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिला 33% आरक्षण महिलाओं को राष्ट्र निर्माण का सारथी बनाएगा। मुख्यमंत्री ने तीन तलाक की समाप्ति को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सरकार नारी का गौरव बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। अब पंचायतों से संसद तक बेटियों की सोच और नेतृत्व का दबदबा दिखेगा।