Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-Apr-2026

देहरादून में ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी की सख्ती का असर दिखने लगा है। शहर के 50 पब बार और होटलों ने अपने CCTV कैमरों का एक्सेस पुलिस को उपलब्ध कराया है। अब कंट्रोल रूम से इन प्रतिष्ठानों की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इससे आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में मदद मिलेगी। मुनिकीरेती स्थित प्रसिद्ध मधुबन आश्रम के मालिकाना हक और प्रबंधन को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। मंगलवार को एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान खुद को ट्रस्टी बताने वाले हरिकृष्णा दास ने वर्तमान प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। हरिकृष्णा दास ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आश्रम में लंबे समय से चली आ रही परंपराओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ​तड़के पांच बजे होने वाली मंगला आरती में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जो भक्तों की आस्था के साथ अन्याय है। उन्होंने दावा किया कि यह संपत्ति इस्कॉन वृंदावन ट्रस्ट की है। मुनिकीरेती स्थित यह संपत्ति वर्ष 1988 में आश्रम निर्माण के लिए ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई थी। पश्चिम बंगाल के राजनीतिक माहौल को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। चुनाव से पहले नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और विभिन्न दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी राज्य की स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए बदलाव की संभावना जताई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार परिवर्तन की लहर है और जनता मौजूदा सरकार से नाराज है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भय और डर का माहौल बनाया गया है जिससे लोगों में निराशा है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार वहां डबल इंजन की सरकार बनेगी। आगामी 19 अप्रैल से उत्तराखंड में ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है एक ओर जहां सरकार तैयारियों का दावा कर रही है वहीं चारों धामों में से एक बद्रीनाथ धाम के कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने भाजपा सरकार पर बद्रीनाथ क्षेत्र में मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों में घोर लापरवाही का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत जो कार्य किया जा रहा है वो प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट होने के साथ ही पीएमओ की सीधी निगरानी में होने के बावजूद अभी तक सारे काम अधूरे हैं। साथ ही उन्होंने श्री नारायण मंदिर की ओर जाने वाले पथ जिससे श्रद्धालु होकर गुजरते हैं को लेकर भी कहा कि उसका कार्य भी अभी तक अटका हुआ है और यहां केवल अस्थाई व्यवस्था ही की गई है जिससे श्रद्धाओं को असुविधा होगी। रुड़की से इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां अवैध प्लाटिंग पर एचआरडीए का पीला पंजा जमकर गरजा है। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में चल रही अनाधिकृत प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक सालियर माधोपुर रोड पर त्यागी डेरी और जनता सीमेंट स्टोर के सामने करीब 20 से 25 बीघा जमीन पर बिना अनुमति के प्लॉटिंग की जा रही थी। वहीं ढंडेरा क्षेत्र में पानी की टंकी के पास 5 से 6 बीघा और ढंडेरी ख्वाजगीपुर गांव में शिव मंदिर के पीछे 4 से 5 बीघा में अवैध प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी। उत्तराखंड की राजधानी में अब शादी-विवाह वाले परिवारों को गैस सिलेंडरों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) के.के. अग्रवाल ने बताया कि शासन द्वारा जारी नई SOP के तहत वैवाहिक समारोहों के लिए दो व्यावसायिक सिलेंडरों की अनुमति दी जा रही है अग्रवाल के अनुसार आवेदकों को अपनी संबंधित तहसील या देहरादून स्थित DSO कार्यालय में एक आवेदन देना होगा। इसके साथ 10 रुपये का स्टाम्प पेपर (शपथ पत्र) बच्चे का आधार कार्ड और शादी का कार्ड संलग्न करना अनिवार्य है। जांच के बाद आवेदक के नजदीकी गैस एजेंसी को सिलेंडर आपूर्ति के निर्देश दे दिए जाएंगे वहीं घरेलू गैस की स्थिति पर उन्होंने स्पष्ट किया कि रविवार को बॉटलिंग प्लांट बंद होने से कुछ कमी आई थी लेकिन अब 22000 से अधिक नए सिलेंडर प्राप्त हो चुके हैं।