Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-Apr-2026

मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर सियासत गरमा गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्र विदिशा में किसान बेबस हो चुका है और बिचौलियों को औने-पौने दाम पर फसल बेचने को मजबूर है। पटवारी ने इसे किसानों से धोखा बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। ​वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि जीतू पटवारी के पास कोई काम नहीं बचा है उन्हें संगठन की चिंता छोड़ बस राजनीति करनी है। मंत्री ने दावा किया कि मोहन सरकार और पीएम मोदी के नेतृत्व में किसान खुशहाल हैं और सरकार उनकी हर सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। अब देखना होगा कि मंडी की यह आग सियासत को कहाँ तक ले जाती है।