Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Apr-2026

भोपाल के कॉलेजों में गन कल्चर! NSUI ने घेरा पुलिस कमिश्नर को। ​स्लग - भोपाल मे फायरिंग कांड से छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल ​टाइटल- कॉलेजों में कट्टे और नशा! भोपाल पुलिस कमिश्नर से मिले NSUI नेता रासुका (NSA) लगाने की मांग। ​एंकर भोपाल के शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ती हिंसा और नशे के नेटवर्क के खिलाफ NSUI ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। 5 अप्रैल को कटारा हिल्स पर सेज यूनिवर्सिटी मे दो गुटों के बीच हुई फायरिंग की घटना का हवाला देते हुए कांग्रेस के NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि अपराधियों को अवैध हथियार आसानी से मिल रहे हैं। ​NSUI ने मांग की है कि कैंपस के पास नशा बेचने वालों पर रासुका (NSA) लगे और हर कॉलेज में छात्र सुरक्षा समिति बने। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि छात्रावासों का सत्यापन और पुलिस पेट्रोलिंग नहीं बढ़ी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं इस पूरे मामले पर एडिशनल SP गौतम सोलंकी का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही अवैध हथियारों के नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।