Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
06-Apr-2026

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: प्रदेशभर में कार्यक्रम आज भाजपा अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजधानी भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में सुबह 11 बजे से प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होगा जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई वरिष्ठ नेता मंत्री सांसद और विधायक शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम से 17 जिलों में भाजपा जिला कार्यालयों के भूमिपूजन कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ भी किया जाएगा। मेगा हेल्थ कैंप: सिंधिया ने सराहा अव्यवस्था भी सामने आई शिवपुरी में रविवार देर शाम केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 16 से 24 मार्च तक चले ऐतिहासिक मेगा स्वास्थ्य शिविर के सहयोगियों के सम्मान समारोह में शिरकत की। उन्होंने 350 डॉक्टरों प्रशासनिक अधिकारियों वालंटियर्स और सफाईकर्मियों का सम्मान करते हुए इस आयोजन को करिश्मा बताया और शिविर में हुई 3600 सर्जरियों की जानकारी दी। सिंधिया ने हर साल ऐसे आयोजन की घोषणा की लेकिन उनके जाते ही भोजन व्यवस्था में भारी अव्यवस्था फैल गई और लोग खाने पर टूट पड़े। वहीं कार्यक्रम के दौरान UGC कानून का विरोध कर रहे सवर्ण समाज के लोगों ने केंद्रीय मंत्री द्वारा ज्ञापन पर चर्चा न करने पर नाराजगी भी जताई। गेहूं खरीदी 9-10 अप्रैल से छोटे किसानों को प्राथमिकता मध्य प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीदी 9-10 अप्रैल से शुरू होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इस बार छोटे किसानों का गेहूं पहले खरीदा जाएगा। सरकार ने बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता का दावा किया है और 10 अप्रैल से पहले सभी तौल केंद्रों के निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। भोपाल में फायरिंग: बीटेक छात्रों पर हमला भोपाल के कटारा हिल्स में रविवार रात एक छात्र ने बीटेक स्टूडेंट्स पर फायरिंग की। तीन राउंड में दो गोलियां दो छात्रों को लगीं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी अपने साथियों के साथ शराब पार्टी कर रहा था और अभद्र भाषा में शोर-शराबा कर रहा था। दोनों घायल छात्र साथियों के साथ उसे समझाने पहुंचे। इससे नाराज छात्र ने फायरिंग की और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू की। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मौसम अलर्ट: 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश का दौर जारी मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 9 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी बारिश और गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 7 अप्रैल से नया सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे ग्वालियर-चंबल रीवा जबलपुर शहडोल और सागर संभाग के 24 जिलों में असर देखने को मिलेगा।