ट्रैक्टर में करंट…महिला और बच्चा जिंदा जले शिवपुरी में शुक्रवार सुबह भूसा लेने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में एक महिला और 7 साल का बच्चा जिंदा जल गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए हैं। कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर के मुताबिक राजस्थान के बारां जिले के खेड़ली गांव में रहने वाला बंजारा परिवार हर साल की तरह इस बार भी कोलारस में भूसा खरीदने आया था। ये लोग खेतों में डेरा डालते हैं और गांव-गांव घूमकर भूसा खरीदते हैं। ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ पर मंथन उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ विषय पर वैज्ञानिक मंथन किया गया जिसमें शहर को कालगणना के केंद्र के रूप में विकसित करने पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ने साइंस सेंटर का लोकार्पण भी किया। वैज्ञानिकों ने समय गणना और भारतीय परंपरागत ज्ञान को जोड़ने पर विचार साझा किए। कार्यक्रम को लेकर उज्जैन में वैज्ञानिक और सांस्कृतिक दृष्टि से नई संभावनाएं देखी जा रही हैं। भोपाल में KCC किस्त के 41.94 लाख कर्मचारियों ने हड़पे भोपाल के ईटखेड़ी इलाके में सहकारी समिति के कर्मचारियों ने किसान क्रेडिट कार्ड की हुई वसूली की रकम करीब 41.94 लाख रुपए हड़प ली। वारदात को समिति के तीन कर्मचारियों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीनों कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसआई नवीन वर्मा के मुताबिक रामचरण सिलावट सहकारी समिति ग्राम रायपुर के प्रशासक हैं। उन्होंने पुलिस को लिखित में आवेदन देते बताया कि समिति में तीन कर्मचारी हैं जिनके नाम हैं मनोज कुमार जाटव नरेंद्र और मुकेश। यह तीनों कर्मचारी किसानों से लोन की किस्त वसूली का काम देखते हैं।इन तीनों आरोपियों ने किसानों से करीब 41.94 लाख रुपए की वसूली की थी। विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश जारी कर दिया है। गुरुवार देर रात करीब साढ़े दस बजे प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा विधानसभा पहुंचे। इसके बाद सचिवालय खोलकर भारती की सीट रिक्त घोषित करने का पत्र चुनाव आयोग को भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। पत्तों पर हनुमान चालीसा लिखकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड नीमच के एक कलाकार ने अनोखा कारनामा किया है। उन्होंने बिना लेंस के सिर्फ 18 घंटे में तुलसी के पत्तों पर हनुमान चालीसा की 84 पंक्तियां लिख दीं। कलाकार का दावा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है। इस अनोखी कला को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी सराहना हो रही है और इसे एक संभावित वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में देखा जा रहा है एमपी कैडर के एक और आईएएस जाएंगे दिल्ली एमपी कैडर के एक और आईएएस दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। 2012 बैच के एमपी कैडर के आईएएस अधिकारी फटिंग राहुल हरिदास को केंद्र ने केंद्रीय मंत्री का निजी सचिव नियुक्त किया है। भोपाल में इंडियन कॉफी हाउस में चोरी भोपाल के बोर्ड ऑफिस के करीब स्थित इंडियन कॉफी हाउस में चोरों ने धावा बोलकर साठ हजार रुपए कैश चोरी कर लिए। आरोपियों ने पड़ोस की दो और दुकानों के ताले तोड़े और सामान चोरी कर लिया। गुरुवार रात को हर रोज की तरह इंडियन कॉफी हाउस रात 11 बजे बंद हुआ था। सुबह करीब 9 बजे कर्मचारी रेस्टोरेंट को खोलने पहुंचे तो लॉक टूटा मिला। अंदर चेक करने पर गल्ले में रखे साठ हजार रुपए गायब मिले। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ओले बारिश और आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव मध्य प्रदेश में ओले बारिश और आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। शुक्रवार को सुबह से भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे।