Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
02-Apr-2026

श्री हनुमान जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय पांढुर्ना में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। नगर के गुजरी चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से शाम 7 बजे आरती-पूजन के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। आकर्षक झांकियों राम रथ और भगवान हनुमान की विशाल प्रतिमाओं ने यात्रा को विशेष रूप से आकर्षक बनाया। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया। नगर को भगवान श्रीराम और हनुमान जी के फ्लेक्स से सजाया गया था। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह चाय पानी दूध नाश्ता फल एवं प्रसादी के स्टॉल लगाए गए। श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी की विशेष व्यवस्था भी की गई। नगर पालिका की टीम सफाई व्यवस्था में जुटी रही और कचरा वाहन शोभायात्रा के साथ-साथ चलता रहा। वहीं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और ट्रैफिक को डायवर्ट कर व्यवस्था बनाए रखी गई। शोभायात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगरवासियों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा का समापन पुनः गुजरी चौक स्थित हनुमान मंदिर पर हुआ