Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
02-Apr-2026

भोपाल में भाजपा विधायक का वेयर हाउस ब्लैक लिस्टेड भोपाल के बैरसिया से बीजेपी विधायक विष्णु खत्री के भागवती वेयर हाउस को खाद्य विभाग ने ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। इस साल वेयर हाउस में गेहूं की सरकारी खरीदी नहीं हो सकेगी। वहीं बारदाना देने वाली सहकारी समिति पर भी ब्लैक लिस्टेड की कार्रवाई हुई है। विधायक के इस वेयर हाउस में सरकारी खरीदी से पहले ही 6522 क्विंटल गेहूं रखा मिला था। नियम समिति में होंगे विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष ने अगले दो सालों के लिए विधानसभा की नियम समिति शिष्टाचार और अनुरक्षण समिति समेत अन्य समितियों का गठन कर दिया है। नियम समिति में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सभापति होंगे जबकि महिला और बाल कल्याण समिति में सभी महिला विधायक सभापति और समिति सदस्य बनाए गए हैं। सदस्यों के शिष्टाचार समिति का जिम्मा विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह को सौंपा गया है। BJP विधायक संजय पाठक पर दर्ज होगा केस मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जस्टिस से संपर्क मामले में गुरुवार को विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने नोटिस जारी कर पूछा कि आपके खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्रवाई क्यों न की जाए। जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने कटनी निवासी आशुतोष मनु दीक्षित की याचिका पर सुनवाई की। याचिका में आरोप था कि विधायक संजय पाठक ने जस्टिस विशाल मिश्रा से संपर्क करने की कोशिश की जो न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता था। भोजशाला मामले में 6 अप्रैल से रोज सुनवाई होगी धार के भोजशाला विवाद मामले में 6 अप्रैल से रोज सुनवाई होगी। हाईकोर्ट के जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच सोमवार दोपहर ढाई बजे से सभी याचिकाओं को एक साथ सुनेगी।गुरुवार को हुई सुनवाई में अदालत ने स्पष्ट किया है कि पहले याचिकाकर्ताओं के तर्क सुने जाएंगे फिर आपत्ति लगाने वालों को दलील रखने का अवसर दिया जाएगा। BJP नेता का सिर फोड़ा कुल्हाड़ी-लाठियों से पीटा मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर में भाजपा अजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मालवीय उर्फ जितेंद्र हाथिया पर गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे अतिक्रमण विवाद में दो लोगों ने कुल्हाड़ी और डंडे से हमला किया। उनके सिर में चोट आई।घायल भाजपा नेता सुल्तानिया गांव के सरपंच हैं। घटना के बाद वे गंभीर हालत में पचोर थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि हमला सारंगपुर विधायक और राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने करवाया।घटना सुल्तानिया पंचायत में दो दिन पहले हुए अतिक्रमण विवाद के बाद हुई। सीहोर में आंधी से उड़ा पंचायत वेब सीरिज का सेट एमपी में आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से पिछले 72 घंटे से तेज आंधी बारिश और ओलावृष्टि का दौर चल रहा है। गुरुवार को दिनभर मौसम गर्म रहा लेकिन शाम को बदल गया। भोपाल में बादल छाए रहे। वहीं सागर में बारिश का दौर शुरू हो गया। मऊगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। धार के कुक्षी में ओले गिरे हैं। खराब मौसम के कारण सीहोर में पंचायत वेब सीरिज के सीजन-5 की शूटिंग रोकना पड़ा। शूट कर रही टीम के अनुसार तेज हवा से टेंट समेत सेट पर लगा सामान उड़ गया।