Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
01-Apr-2026

प्रदेश में घरेलू सिलेंडरों की पर्याप्त सप्लाई आ रही है और किसी भी जनपद में किल्लत जैसी स्थिति नहीं है। अगर कोई कृत्रिम अभाव पैदा करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को एलपीजी की मांग और सप्लाई को लेकर पूरे प्रदेश की समीक्षा करने के बात कहीं यह समीक्षा बैठक विधानसभा स्थित सभागार में आयोजित की गई थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय दौरे पर चम्पावत पहुँचे । इस दौरान उन्होंने 38 करोड़ की लागत से बन रही 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया व मोटर स्टेशन में लगे 100 फिट उच्चे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण कर जनसंवाद किया मुख्य मंत्री द्वारा जिला प्रेक्षागृह में यूकास्ट द्वारा आयोजित शी फॉर स्टेम कार्यक्रम के तहत 50 मेधावी बालिकाओं को 10 - 10 हजार की छात्रवृत्ति व 50 साइंस स्टूडेंट्स को लैपटॉप वितरित किये । मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में प्रदेश विकास व संस्कृति के नित नए आयाम छू रहा है । उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों महिलाओं व दूरदराज के क्षेत्रों के लोगो के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है । उन्होंने कहा कि हमारा एक एक पल एक एक क्षण प्रदेश के विकास के लिए समर्पित है धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश शहर अब पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत 10 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे है। ये सभी चार्जिंग स्टेशन सार्वजनिक-निजी भागीदारी मोड के तहत लगाए जाएंगे। नगर निगम द्वारा संबंधित कंपनियों को जगह उपलब्ध कराई गई है। 10 में से 2 चार्जिंग स्टेशनों पर काम शुरू हो चुका है। ये स्टेशन बालाजी बगीचा और एम्स के पास बनाए जा रहे हैं। अगले एक महीने के भीतर चिह्नित स्थानों पर कम से कम 7 स्टेशन बनकर तैयार होने की उम्मीद है। निजी कंपनी अगले 10 वर्षों तक इन स्टेशनों का संचालन और रखरखाव करेगी। इससे होने वाली आय का एक निर्धारित हिस्सा नगर निगम को मिलेगा उत्तराखंड में अब स्कूली शिक्षा के नाम पर होने वाले व्यापार पर सरकार ने कड़ा प्रहार किया है। प्रदेश के सभी निजी सरकारी और अशासकीय स्कूलों में अब केवल एनसीईआरटी (NCERT) का पाठ्यक्रम ही लागू होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने साफ चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी राज्य सरकार के फैसले के बाद शिक्षा विभाग अब एक्शन मोड में है। निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड के हर विद्यालय में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अक्सर निजी स्कूल अभिभावकों पर महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपते हैं जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। अब ऐसा नहीं चलेगा। देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी का आज अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार की रस्में उनके बेटे ने निभाईं जो एक दिन पहले ही मॉरीशस से देहरादून पहुंचे थे। उनका बेटा भारतीय नौसेना में कमांडर के पद पर तैनात है रिटायर्ड ब्रिगेडियर की तीन दिन पहले गोली लगने से मौत हो गई थी। उनकी 45 वर्षीय बेटी जो गोवा में पत्रकार हैं वह भी देहरादून लौट आई हैं। अंतिम संस्कार से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की आगामी 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है वहीं इससे पहले 10 अप्रैल तक हेली सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू होने की संभावना है। लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले ही हेलीकॉप्टर सेवाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं।कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने चारधाम यात्रा के दौरान संचालित हेली सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर इस तरह लगातार उड़ान भरते हैं मानो वह हवा में उड़ने वाला टेंपो हो। प्रतिमा सिंह ने आरोप लगाया कि चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं के मामले सबसे अधिक देखने को मिलते हैं लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई सख्त नियम लागू नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर हेलीकॉप्टर सिंगल इंजन वाले होते हैं जिसकी वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। -