Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
01-Apr-2026

जनगणना आज से लिव-इन कपल शादीशुदा माना जाएगा जनगणना 2027 का पहला फेज आज (1 अप्रैल) से शुरू होगा। यह 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। पहले फेज में हाउस लिस्टिंग’ यानी मकानों की गिनती होगी। दूसरा फेज ‘जनसंख्या गणना’ फरवरी 2027 में होगा। इसमें लोगों से उनकी जाति पूछी जाएगी। आजादी के बाद पहली बार जाति का डेटा जुटाया जाएगा। इससे पहले 1931 में ऐसा हुआ था। जनगणना में स्थिर रिश्ते में रहने वाले लिव-इन कपल्स को भी शादीशुदा माना जाएगा। ऐसा तब ही होगा जब कपल मानेगा कि उनका रिश्ता लंबा चलने वाला है। जनगणना करने वाले आपसे कुल 33 सवाल पूछेंगे। हम आपको यह भी बताएंगे कि इन 33 सवालों के अलावा और कौन से सवाल आपसे पूछे जा सकते हैं जिनका जवाब आपको नहीं देना है। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में एक आतंकी ढेर जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सेना ने बुधवार सुबह एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। यह ऑपरेशन मंगलवार रात से जारी था। एक अधिकारी ने बताया कि खास इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर पुलिस और सेना की एक जॉइंट टीम ने मंगलवार शाम को घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एक आतंकी के छिपे होने की जानकारी मिली। अंधेरे की वजह से ऑपरेशन रोक दिया गया था। सुबह आतंकी को मार गिराया गया। इससे पहले फरवरी में सेना ने जम्मू-कश्मीर में 6 आतंकवादियों को मार गिराया था। किश्तवाड़ के चतरू में 3 आतंकी ढेर हुए थे। वहीं 4 फरवरी को भी चतरू में ही सुरक्षाबलों ने जैश के ही एक आतंकी को मार गिराया था। वहीं उधमपुर जिले में भी गुफा में छिपे जैश के 2 आतंकियों को ग्रेनेड विस्फोट में मार गिराया गया था। तमिलनाडु CM सब्जी मंडी में लोगों से मिले चाय पी देश के 5 राज्यों पश्चिम बंगाल तमिलनाडु केरल असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव हैं। तमिलनाडु सीएम स्टालिन आज सुबह तिरुचिरापल्ली पहुंचे। उन्होंने गांधी नगर की सब्जी मंडी में लोगों से मुलाकात की। उनके साथ चाय पी। स्टालिन तिरुचिरापल्ली पूर्व से पार्टी उम्मीदवार इनिगो इरुदया राज और पश्चिम से उम्मीदवार के.एन. नेहरू के लिए वोट मांगने पहुंचे थे। ट्रम्प बोले- युद्ध 2-3 हफ्तों में खत्म हो सकता है ईरान ने कहा है कि अमेरिका पर उसका भरोसा पूरी तरह खत्म हो चुका है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका के साथ पिछले अनुभव अच्छे नहीं रहे हैं और उस पर अब भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने 2015 के परमाणु समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका पहले भी डील से पीछे हट चुका है इसलिए अब किसी नई बातचीत पर भरोसा नहीं है। अराघची ने साफ किया कि अमेरिका के साथ सहयोगी देशों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान जरूर हो रहा है लेकिन इसे बातचीत नहीं कहा जा सकता। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध अगले 2 से 3 हफ्तों में खत्म हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अपना लक्ष्य हासिल कर चुका है और ऑपरेशन लास्ट स्टेज में है। मंगलवार रात व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका का मकसद ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था। यह अब पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि समझौता होने पर युद्ध पहले भी खत्म हो सकता है। चीन- खाली फ्लैट खरीद परिजनों की अस्थियां रखने पर बैन चीन की सरकार एक नया कानून लाने जा रही है जिसके तहत लोग अपने परिजनों की राख को खाली अपार्टमेंट में नहीं रख पाएंगे। इसे ‘बोन ऐश अपार्टमेंट’ कानून कहा जा रहा है। इसके साथ ही सार्वजनिक कब्रिस्तानों के अलावा कहीं और शव दफनाने या मकबरे बनाने पर भी रोक होगी बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में कब्रिस्तान लगातार महंगा होता जा रहा है। ऐसे में ‘गुहुई फांग’ यानी ऐसे फ्लैट्स का चलन बढ़ गया है जहां लोग अपने परिजनों की अस्थियां रखते हैं। तेजी से शहरीकरण और बुजुर्ग आबादी बढ़ने के कारण शहरों में कब्रिस्तान की जमीन कम होती जा रही है और उनकी कीमत बहुत ज्यादा बढ़ गई है।