Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
31-Mar-2026

किसानों की मेहनत खलिहानों में रखी और सरकार दे रही तारीख पर तारीख मध्यप्रदेश के किसानों के लिए गेहूं उपार्जन का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य सरकार ने एक बार फिर गेहूं खरीदी की तारीखों में बदलाव कर दिया है। अब प्रदेश के बड़े संभागों को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए 15 अप्रैल तक का इंतजार करना होगा। पहले सरकार ने 1 अप्रैल से गेहूं खरीदी के लिए समय तय किया था। सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है।सरकार के इस फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सरकार को घेरते हुए लिखा कि किसान अपनी मेहनत की फसल लेकर तैयार खड़ा है लेकिन सरकार केवल तारीखें बढ़ाकर उसे गुमराह कर रही है। सिंह ने कहा किसान को अपना गेहूं तुलवाने के लिए मिल रही है तारीख पर तारीख। माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी किसानों की महीनों की कड़ी मेहनत खेत-खलिहानों में खुले आसमान के नीचे पड़ी है। इस फसल के साथ किसानों के बच्चों के सपने और उनके परिवार की उम्मीदें जुड़ी होती हैं। CM मोहन यादव बोले- काशी का क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम अच्छा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां बाबा के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने मंदिर की SOP को समझा।सीएम मोहन यादव ने कहा- काशी विश्वनाथ धाम का क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम काफी अच्छा है। जिस तरह बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर में भीड़ प्रबंधन हो रहा है। उसी तरह का प्रबंधन हम सिंहस्थ में भी चाहते हैं। हम इसीलिए यहां आए हैं।हम बाबा महाकाल और काशी विश्वनाथ को लेकर योजनाओं जानकारियों का आदान-प्रदान करेंगे। इसके लिए हमने एमओयू भी साइन किया है।हम प्रयास करेंगे कि दर्शन के लिए जनता को बेहतर सुविधा मिले। प्रयागराज में महाकुंभ हुआ है। अब उज्जैन में सिंहस्थ होने वाला है। ऐसे में सुगमता बनी रहे सारी व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए हमने प्रजेंटेंशन भी देखा। हेमंत कटारे बोले-खातों में पैसे डालना महिला सशक्तिकरण नहीं मध्य प्रदेश विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने फ्रीबीज (मुफ्त की योजनाओं) को लेकर बड़ा बयान दिया है। भोपाल में आयोजित युवा विधायक सम्मेलन में बोलते हुए कटारे ने महिलाओं के खाते में सीधे पैसे डालने वाली योजनाओं का कड़ा विरोध किया। उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा कि ये योजनाएं विकसित भारत के लिए हानिकारक हैं और इन्हें तुरंत प्रभाव से बंद कर देना चाहिए। कटारे ने मंच से अफसरशाही (ब्यूरोक्रेसी) और न्यायपालिका (ज्यूडिशरी) की जवाबदेही तय करने का भी मुद्दा उठाया। MP में नहीं बनेगी भगवाधारी सरकार तेलंगाना की गोशामहल सीट से विधायक टी राजा ने कहा है कि मध्य प्रदेश में तेजी से धर्मांतरण बढ़ रहा है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो धीरे-धीरे आदिवासी और हिंदू समाज खत्म हो जाएगा। हमारे मुख्यमंत्री जी को इस पर विचार करना चाहिए कि क्या भगवाधारी सरकार फिर जीत पाएगी।राजा ने कहा- हिंदू समाज के लोगों ने मिलकर भगवा सरकार को जिताया है। फिर भी धर्मांतरण नहीं रोक पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अगर कोई हमारी बहन-बेटी को आंख उठाकर भी देखता है तो सख्त कार्रवाई होती है। आज हम सबको मिलकर मोहन भैया से निवेदन करना है कि हर बहन-बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।उन्होंने यह बात जबलपुर में मंगलवार को कही जहां वे हिंदू सेवा परिषद की गदा यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। पोल्ट्री फार्म में चल रही एमडी ड्रग फैक्ट्री पकड़ी रतलाम के पिपलौदा के बोरखेड़ा गांव में सोमवार रात पुलिस ने पोल्ट्री फार्म में संचालित अवैध मादक पदार्थ एमडी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। पोल्ट्री फार्म से 20 लाख रुपए की 200 किलो एमडी के साथ एमडी बनाने का केमिकल व अन्य सामग्री मिली है। केमिकल एक बोलेरो व अन्य सामान मिलाकर करीब 80 लाख की सामग्री जब्त की गई है। MPL के सबसे महंगे खिलाड़ी आशुतोष शर्मा आशुतोष शर्मा मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख रुपए में खरीदा है। दूसरे नंबर पर अक्षत रघुवंशी हैं जिन्हें रीवा जगुआर ने 13.80 लाख रुपए देकर लिया है।तीसरी सबसे बड़ी बोली अनिकेत वर्मा को मिली। अनिकेत को भोपाल लेपर्ड्स ने 13 लाख 20 हजार रुपए में खरीदा। शिवांग कुमार को बुंदेलखंड बुल्स ने 13 लाख कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं आवेश खान को चंबल घड़ियाल ने 8.20 लाख जबकि शिवम शुक्ला को इंदौर पिंक पैंथर ने 6.60 लाख में खरीदा है।