Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
30-Mar-2026

युवा विधायक सम्मेलन: 3 राज्यों के 45 MLA पहुंचे मध्य प्रदेश विधानसभा में आयोजित युवा विधायक सम्मेलन के लिए तीन राज्यों के 45 विधायक भोपाल पहुंच चुके हैं। सभी विधायकों का स्वागत पारंपरिक लोक नृत्य के साथ किया गया और इसके बाद ग्रुप फोटो सेशन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री **डॉ. मोहन यादव** राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष **वासुदेव देवनानी** संसदीय कार्य मंत्री **कैलाश विजयवर्गीय** और नेता प्रतिपक्ष **उमंग सिंघार** भी मौजूद रहे। दो दिवसीय सम्मेलन में कुल पांच सत्र होंगे जिनमें लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी और विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। एकीकृत भर्ती परीक्षा का प्रस्ताव मंजूर मध्य प्रदेश में सरकारी भर्तियों को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्य सचिव अनुराग की अध्यक्षता वाली कमेटी ने संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत कर्मचारी चयन मंडल साल में तीन क्वालिफाइंग एग्जाम और लोकसेवा आयोग पांच परीक्षाएं आयोजित करेगा। अब इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलने पर 2026 में ग्रुप ‘A’ से ‘D’ तक 14000 पदों और करीब 30000 शिक्षक व डिप्लोमा पदों पर भर्ती इसी प्रणाली से की जाएगी। माओवादी संगठनों पर प्रतिबंध एक साल और बढ़ा मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) और उससे जुड़े संगठनों पर प्रतिबंध को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। यह निर्णय नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संभावित अशांति और गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। भोपाल में नाबालिग से दुष्कर्म दो आरोपी शामिल राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने पहले उसे बीयर और फिर शराब पिलाकर नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता हाल ही में 12वीं पास कर कॉलेज में प्रवेश की तैयारी कर रही थी। प्रदेश में बदला मौसम कई जिलों में बारिश और ओले की संभावना मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। ग्वालियर सहित कई जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4–5 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। भिंड और दतिया में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है जबकि भोपाल और जबलपुर सहित कई क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सिस्टम के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।