Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-Mar-2026

1 अप्रैल से MP में सफर करना होगा महंगा वाहन चालकों के लिए 1 अप्रैल से सफर महंगा होने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा टोल टैक्स में 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जा रही है जो हर साल की तरह इस बार भी लागू होंगी। इस बढ़ोतरी का सीधा असर जबलपुर से नागपुर रायपुर प्रयागराज और भोपाल जैसे प्रमुख शहरों की यात्रा पर पड़ेगा। वाहन चालकों को अब हर टोल प्लाजा पर ज्यादा राशि चुकानी होगी। भोजशाला पहुंचे हाईकोर्ट जज 53 मिनट तक किया निरीक्षण धार की ऐतिहासिक भोजशाला में शनिवार को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के न्यायाधीश विजय कुमार शुक्ला पहुंचे जहां उन्होंने परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। आगामी 2 अप्रैल को होने वाली अहम सुनवाई से पहले इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोपहर 1 बजकर 52 मिनट पर न्यायाधीश सीधे भोजशाला परिसर पहुंचे। उनके साथ कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी भी मौजूद रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच न्यायाधीश ने करीब 53 मिनट तक परिसर में रहकर हर हिस्से का बारीकी से मुआयना किया। TET समेत 3 मांगों के लिए बनेगा संयुक्त मोर्चा प्रदेश में टीईटी को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर टीचर्स विरोध का रास्ता अपनाने की तैयारी में है। वे इसके लिए रणनीति बना रहे हैं। कल यानी 29 मार्च को प्रदेश भर के शिक्षकों की सामूहिक मीटिंग होने जा रही हैं। दरअसल लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) भोपाल के आदेश अनुसार ऐसे शिक्षक जिनकी सेवानिवृत्ति में अभी 5 साल से ज्यादा समय बचा है उन्हें अनिवार्य रूप से टीईटी परीक्षा देनी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने यह कदम सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर उठाया है। भोपाल में जुटेंगे एमपी-छत्तीसगढ़ राजस्थान के 55 यंग MLA आगामी सोमवार और मंगलवार यानी 30 और 31 मार्च को भोपाल में युवा विधायक सम्मेलन होने जा रहा है। राष्ट्रकुल संसदीय संघ (CPA) भारत क्षेत्र के जोन-6 के तत्वावधान में मध्य प्रदेश विधानसभा में युवा विधायक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय महाकुंभ में मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कुल 55 युवा विधायक एक मंच पर जुटेंगे। सीएम कल इंदौर में करेंगे नर्मदा लाइन फेज-4 का शुभारंभ सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार को इंदौर में नर्मदा लाइन के चौथे चरण का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही 1356 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देंगे जिससे करीब ढाई लाख लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि सरकारी कामकाज को लेकर अधिकारियों की शिकायतें भी सीएम के सामने रखेंगे। इस दौरे को इंदौर के लिए अहम माना जा रहा है। इंदौर में कार में जिंदा जला मासूम पिता बेबस देखते रहे इंदौर के महू के सिमरोल क्षेत्र में खड़ी कार में अचानक आग लगने से 4 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा कार में अकेला बैठा था तभी शॉर्ट सर्किट की आशंका के बीच आग भड़क गई। पिता मौके पर मौजूद थे लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि वे कुछ नहीं कर सके। स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। सिंहस्थ 2028 के लिए 800 ‘आपदा मित्र’ तैयार उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारी शुरू हो गई है। शिप्रा नदी किनारे 800 ‘आपदा मित्र’ तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें बाढ़ डूबने और अन्य आपदाओं से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 11 जिलों के युवा इस प्रशिक्षण में शामिल हैं। प्रशासन का उद्देश्य मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है ताकि किसी भी आपदा में तुरंत राहत दी जा सके। एमपी में 3 दिन बारिश का अलर्ट 40 जिलों में असर मध्यप्रदेश में 29 मार्च से मौसम बदलने वाला है। भोपाल उज्जैन समेत 40 जिलों में अगले 3 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक एक मजबूत सिस्टम एक्टिव होने से आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी लेकिन फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई गई है। प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की है।