Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-Mar-2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ स्थानीय उत्पादन अनाज भी प्रधानमंत्री को भेंट किए। वहीं मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को भाजपा प्रदेश महामंत्री ने एक सकारात्मक भेंट बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से खास लगाव है और हर बार उत्तराखंड के विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र का सहयोग प्रदेश को मिलता रहता है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र से राज्य को कोई नई सौगात मिलने की सकारात्मकता जताई। ऋषिकेश में आईडीपीएल चौकी क्षेत्र अंतर्गत देर रात होटल नवरंग में पुलिस की छापेमारी हुई है। इस छापेमारी में पुलिस ने नेपाली थीम पर शुरू हुए कसीनो को पकड़ा है। मौके पर करीब 20 हजार कॉइन 60 हजार रुपए नकद 6 बोतल शराब 20 रुपए के नकली नोट और अनगिनत ताश की गड्डी बरामद हुई है। करीब 10 महिला डांसरों सहित 35 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दिल्ली के साथ लोकल और जनप्रतिनिधि भी शामिल होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। : नरेंद्र मोदी के अप्रैल 2026 के प्रथम सप्ताह या 13 अप्रैल के आसपास देहरादून दौरे की प्रबल संभावना है। इस प्रस्तावित दौरे में वे करीब 11970 करोड़ रुपये की लागत वाले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर सकते हैं जिससे दिल्ली से देहरादून की यात्रा का समय घटकर लगभग ढाई घंटे रह जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुंवर जपेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की जनता बेसब्री से उनके दौरे का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी राज्य में आते हैं विकास योजनाओं की सौगात देते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को सजाने-संवारने का काम तेजी से किया जा रहा है। हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेला 2027 को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने आगामी कुंभ की सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि कुंभ के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों और पुलिस के बीच समन्वय बैठकों का दौर शुरू हो चुका है आईजी राजीव स्वरूप के अनुसार इस बार कुंभ मेले की सुरक्षा में आधुनिक तकनीक का व्यापक उपयोग किया जाएगा। पुलिस विभाग ने शासन को अपनी आवश्यकताओं का प्रस्ताव भेज दिया है जिसमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: नया कंट्रोल रूम (CCR): एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा जिसके लिए बजट और अन्य प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं। : उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। दिल्ली के एआईसीसी मुख्यालय में आज कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पार्टी कुमारी शैलजा के नेतृत में भाजपा के पूर्व नेताओं ने कांग्रेस सदस्यता ग्रहण की वहीं सदस्यता ग्रहण समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उत्तराखंड भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में जॉइनिंग करने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पूर्व विधायक नारायण पाल घनसाली विधानसभा से पूर्व विधायक भीमलाल आर्यरुड़की के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौरव गोयल समेत मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता लाखन सिंह नेगी शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि आज भाजपा नेताओं के कांग्रेस का दामन थामने से राज्य में स्पष्ट संदेश गया है कि भाजपा के दिन अब लद चुके हैं। भाजपा के नेता भी अब मानने लगे हैं कि यह जहाज अब डूबने वाला है और कांग्रेस पार्टी 2027 में राज्य के भीतर सरकार बनाने जा रही है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस को प्रदेश की जनता का अपार स्नेहा मिल रहा है इसीलिए आज भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। खानपुर पुलिस को चेकिंग के दौरान बडी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस ने एक आरोपी के पास से तीन देसी कट्टों 315 बोर एक देसी तमंचा 12 बोर और 40 ज़िंदा कारतूस बरामद किए है आज एस पी देहात शेखरचन्द सुयाल ने अपने कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता कर मीडिया को यह जानकारी दी एस पी देहात ने बताया कि खानपुर पुलिस टीम के द्वारा संघन चेकिंग की जा रही थी जिसपर दो बाईक सवार पुलिस टीम को देखकर अपनी मोटरसाइकिल तेज़ गति से भगाने लगे तभी पुलिस ने बेरियर लगाकर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जिसपर बाईक चलाने वाला मोके से भाग निकला जबकि बाईक के पीछे बैठा बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिसके पास से अवैध असलाह बरामद हुआ पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह असलाह वह मुज़फ्फरनगर से अपने किसी परिचित से लाया था और थाना पथरी क्षेत्र में किसी को देने के लिए जा रहे थे एस पी देहात ने बताया की अभी दूसरे आरोपी की तलाश जारी है l