Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
26-Mar-2026

रामनवमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कन्या पूजन कर देवी स्वरूपा बालिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं को भोजन कराया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा “समस्त प्रदेशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्री रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन चरित्र हमें कर्तव्यनिष्ठा के साथ सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुख समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा आदर्शों और नैतिक मूल्यों के प्रति हमारी आस्था को और अधिक सुदृढ़ करता है। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने आज शुभ मुहूर्त में विधानसभा में अपने कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय में हवन-पूजन किया और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ विभागीय चर्चा की पदभार संभालने के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि समाज कल्याण विभाग सीधे तौर पर आम जनमानस से जुड़ा हुआ विभाग है। उन्होंने बताया कि पेंशन छात्रवृत्ति और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना उनका मुख्य लक्ष्य है। मंत्री ने जानकारी दी कि हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक क्लिक के माध्यम से 140 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की है जो सरकार की पारदर्शिता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच संचालित होने वाली हवाई सेवाएं शुभारंभ किया गया। इस फ्लाइट को हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। एलाइंस एयर द्वारा करीब 42 सीटर विमान से इस सेवा को शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून-पिथौरागढ़ उड़ान शुरू होने से से गढ़वाल और कुमाऊं के बीच में हवाई सफर करने वाले पैसेंजरों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि देहरादून से पिथौरागढ़ जाने के लिए लगभग 15 घण्टे का समय लगता था तो वहीं अब यह दूरी मात्र एक घण्टे में तय कर सकेंगे। इसी को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच 42 सीटर एलाइंस एयर विमान सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। उत्तराखंड लोक भवन में आज श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के द्वारा प्रज्ञानंम कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शिरकत की साथ ही कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान प्रणाली आधारित कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई चैटबॉट* भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश कृत्रिम बुद्धिमता का आदित्य संगम को लेकर चर्चा की गई। राज्यपाल ने प्रज्ञानंम चैटबॉट का लोकार्पण भी किया उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा आज काफी हर्ष का विषय है। आज यहां पर प्रज्ञानंम पोर्टल को लांच किया गया। अगले माह में होने वाली चार धाम यात्रा को लेकर देहरादून के आरटीओ विभाग ने अपनी तैयारी पूरी करने पर लगा हुआ है। इस पर जानकारी देते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी( प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अनीता चमोला ने कहा चार धाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए यात्रा में आने वाले यात्रियों के लिए उनके वाहनों में डस्टबिन होना अनिवार्य होगा। साथ ही अनियमित तरीके से गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिसमें ओवर स्पीड ड्रग्स शराब भी शामिल है। चार धाम रूटों पर हमारे विभाग के द्वारा कैमरो से भी निगरानी रखी जाएगी। रोड सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए स्पीड का भी ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा बाहर से आने वाली यात्रियों लोकल यात्रियों की वाहनों की मेंटेनेंस को भी चेक किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक और रूप परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य जनजातीय महोत्सव में देखने को मिला । जब देश के 12 राज्यों से आए जनजातीय वर्ग के प्रतिनिधियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और परंपराओं के माध्यम से महोत्सव को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान कर रहे थे उसी समय उन सब के अनुरोध पर धामी ने ख़ुद थारू लोक गीत पर वाद्ययंत्र बजाया।