इंदौर में होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच T-20 मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम को एक और मैच की मेजबानी मिली है। 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को टीम इंडिया के 2026-27 के घरेलू इंटरनेशनल सीजन का शेड्यूल जारी किया। आगामी घरेलू सीजन में रोमांचक और एक्शन से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे। चार मेहमान टीमें वेस्टइंडीज श्रीलंका जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया मल्टी फॉर्मेट क्रिकेट खेलने के लिए भारत आएंगी। इस सीजन में 17 शहरों में 22 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। एमपी में फिर खुलेंगी व्यापमं घोटाले की फाइलें व्यापमं महाघोटाले की जांच की आंच एक बार फिर तेज होने वाली है। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व विधायक पारस सकलेचा की याचिका पर कड़ा रुख अपनाते हुए CBI और मध्य प्रदेश सरकार को स्पष्ट आदेश दिए हैं। कोर्ट ने पूछा है कि सकलेचा द्वारा दी गई 320 पन्नों की डिटेल शिकायत पर अब तक क्या एक्शन लिया गया? दिग्विजय ने अयोध्या में पहली बार किए रामलला के दर्शन पूर्व सीएम और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पहली बार आज गुरुवार को यूपी के अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे। बिजली की दरों में 4.8 प्रतिशत की बढ़ोत प्रदेश में बिजली की दरों में 4.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है। नए रेट एक अप्रैल से लागू होंगे। राज्य विद्युत नियामक आयोग (MPERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नया टैरिफ आदेश जारी कर दिया है। इसके मुताबिक इस बार घरेलू गैर-घरेलू औद्योगिक और कृषि श्रेणियों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं।इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को बढ़ावा देने के लिए भी नए टैरिक आदेश में विशेष प्रावधान किए गए हैं। EV चार्जिंग स्टेशनों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली उपयोग पर 20% की छूट मिलेगी जबकि दूसरे समय में 20% अतिरिक्त शुल्क देना होगा एएसआई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा आयोजित एएसआई और प्रधान आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि पेपर C को निर्धारित तिथि से एक दिन पहले ही आयोजित कर लिया गया जबकि एडमिट कार्ड में इसका कोई उल्लेख नहीं था। इससे सैकड़ों अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए। नाराज अभ्यर्थियों ने भोपाल स्थित ईएसबी कार्यालय पहुंचकर सामूहिक शिकायत दर्ज कराई और परीक्षा दोबारा कराने की मांग की है। पूरे मामले ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पेट्रोल के लिए सुबह 5 बजे से भीड़ अमेरिका इजराइल और ईरान युद्ध के बीच मध्य प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर बीते तीन दिन से भीड़ उमड़ रही है। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह के चलते लोग लगातार गाड़ियों का टैंक फुल कराने पहुंच रहे हैं। इस वजह से कई पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। विवाद की स्थिति भी बन रही है। रीवा में गुरुवार सुबह 5 बजे से ही लोग पंपों पर जुटने लगे। स्थिति संभालने के लिए प्रशासन ने कई जगहों पर पुलिस बल तैनात किया है। मार्च में तीसरी बार MP में गिरेगा पानी आंधी चलेगी एमपी में मार्च महीने में तीसरी बार मौसम बदलेगा। तेज गर्मी की बजाय 3 दिन तक बारिश होगी। इस दौरान आंधी भी चलेगी। IMD (मौसम केंद्र) ने वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से 27 28 और 29 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उज्जैन ग्वालियर चंबल और सागर संभाग में ज्यादा असर रहेगा।