राजधानी भोपाल में बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज चौराहा तक सबसे व्यस्ततम सड़क है ।।। यहां पीक अवर में सबसे ज्यादा ट्रैफिक रहता है ।। लेकिन पिछले कुछ दिनों से लोक निर्माण विभाग के द्वारा ज्योति टॉकीज के पास अंडरग्राउंड कवर्ड का काम चल रहा है जो पिछले दिनों डैमेज हो गई थी ।।। जिसकी वजह से आसपास के इलाके में सीवेज का पानी भी भर गया था ।।। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर संजय मस्के ने बताया कि फिलहाल एक तरफ के रोड को बंद करके काम किया जा रहा है और इसे 15 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा ।।।इसके बाद दूसरे तरफ के रोड के अंडरग्राउंड कवर्ड को तैयार किया जाएगा इस तरह से 30 मई तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा ।।। एक तरफ के रोड बंद होने के चलते वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।।। वाहन चालकों को बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज तक रोड बंद होने के चलते एमपी नगर का चक्कर काटकर जाना पड़ रहा है ।।। और जॉन 2 की जिस सड़क से वाहन चालक निकलते हैं उसे सड़क की हालत भी बेहद खराब है ।