Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Mar-2026

जज के सामने पूर्व BJP सांसद के बेटे को पीटा भोपाल में जिला कोर्ट में पूर्व भाजपा सांसद के बेटे पर हमला हो गया। आरोपी ने उन्हें थप्पड़ मारे और कपड़े खींचे। आरोपी उनका सगा साला है। जज के सामने ही धमकी दी गई और झूमाझटकी में उनकी शर्ट के बटन टूट गए। हमले में आंख के पास चोट आई और खून बहने लगा। मामला मंगलवार दोपहर का है। वकील अनंत संजर पूर्व सांसद आलोक संजर के बेटे हैं। वे पारिवारिक विवाद में काउंसलिंग के लिए पत्नी के साथ कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान सगा साला विद्युत भटनागर कोर्ट में ही अभद्रता करने लगा और धमकाया- “तेरी वकालत बंद कर दूंगा तुझे बाहर देख लूंगा।” ट्रैक्टर पर बैठकर डॉ. मोहन यादव का किसानों से संवाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को दतिया जिले के भांडेर दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने 62 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने खेत में पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद भी किया और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का संदेश दिया। पहली बार अयोध्या जाएंगे दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह 26 मार्च को अयोध्या जा रहे हैं। राम मंदिर के निर्माण के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा होगा। खास बात यह है कि सिंह ने मंदिर निर्माण के दौरान ही घोषणा की थी कि जब प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा वे तभी दर्शन करने जाएंगे। अब जबकि मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है वे अपना संकल्प पूरा करने पहुंचेंगे। दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार 111 रुपए की निधि समर्पित की थी। उन्होंने हमेशा कहा कि वे राम भक्त हैं लेकिन राजनीति और आस्था को अलग रखते हैं। इलाज कराने गई महिला से इंजेक्शन देकर दरिंदगी इंदौर जिले में एक प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई. डॉ. शाहिद उर्फ सईद खान पर एक 30 साल की हिंदू महिला ने इलाज के बहाने रेप करने आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल करने और दोबारा रिसॉर्ट ले जाकर ज्यादती करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. मांडू के ऐतिहासिक दरवाजे में फंसा ट्रॉला मांडू-धार रोड पर प्रसिद्ध आलमगीर दरवाजे में मंगलवार सुबह 9 बजे एक 50 फीट लंबा कंटेनर फंस गया। उसे क्रेन की मदद से दोपहर 3 बजे हटाया जा सका। कंटेनर से दरवाजे से सटी दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। दोनों तरफ से यातायात भी बाधित हुआ जिसमें मांडू आने-जाने वाले वाहन फंस गए थे। कुछ बसें यात्रियों को दरवाजे के पास उतारकर लौट गईं। रीवा-सागर में बूंदाबांदी कई जिलों में बदला मौसम प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान गर्मी के साथ बारिश वाला मौसम भी रहा। मौसम विभाग के अनुसार रीवा में 3 मिमी और सागर में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर-चंबल संभाग समेत आसपास के कई जिलों में बादल भी रहे। साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) की वजह से ऐसा मौसम रहा।