Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Mar-2026

​भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने बुधवार को कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। वल्लभ भवन में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बटन दबाकर डिजिटल तरीके से नतीजे जारी किए। इस बार के परिणामों में लड़कों की तुलना में छात्राओं लड़कियों ने बाजी मारी है। ​जिलों की रैंकिंग में नरसिंहपुर ने अपना परचम लहराते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि इंदौर 9वें स्थान पर रहा। चौंकाने वाली बात यह रही कि राजधानी भोपाल टॉप-10 जिलों की सूची से बाहर हो गई है। ​राज्य शिक्षा केंद्र ने इस बार रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया को हाई-टेक बना दिया है। छात्र न केवल पोर्टल पर बल्कि विभाग द्वारा जारी QR कोड स्कैन करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा स्कूल प्राचार्य पूरे संस्थान का विद्यार्थीवार प्रदर्शन भी पोर्टल के माध्यम से देख सकेंगे।