Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Mar-2026

मध्य प्रदेश कांग्रेस अब नई धार और दमदार चेहरों के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है। प्रदेश मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस प्रवक्ताओं और विशेषज्ञों की टीम मिलकर प्रतिभाशाली युवाओं का इंटरव्यू ले रही है। ​इस टैलेंट हंट के जरिए ऐसे बौद्धिक योद्धाओं को चुना जा रहा है जो टीवी डिबेट्स और रिसर्च विंग में देश के समसामयिक व राजनैतिक विषयों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रख सकें। खास बात यह है कि इंटरव्यू देने वालों में PhD धारक और एडवोकेट्स जैसे उच्च शिक्षित लोग शामिल हैं। पार्टी की योजना इन टैलेंटेड लोगों को सीधे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने की है।