Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Mar-2026

एमपी में किल्लत की अफवाह पेट्रोल पंपों पर भीड़ प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह ने अचानक हालात बिगाड़ दिए हैं। सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक खबरों के कारण लोगों में घबराहट फैल गई और पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगहों पर लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। रीवा में पंपों पर पुलिस बुलानी पड़ी। भोपाल में मोटरसाइकिल में सिर्फ 200 रुपए का पेट्रोल देने की शिकायत पर एयरपोर्ट रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया।हालांकि प्रशासन और पेट्रोल पंप संचालकों का साफ कहना है कि कहीं भी ईंधन की कमी नहीं है। पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई भी लगातार जारी है। 5वीं और 8वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने बुधवार को कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने वल्लभ भवन में एक कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर रिजल्ट घोषित किया। इस साल 5वीं के 95.14% और 8वीं के 93.83% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। दोनों कक्षाओं में छात्रों की तुलना में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 8वीं के पासिंग स्टूडेंट्स के परसेंटेज में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का नरसिंहपुर जिला नंबर वन पर है। इंदौर का 9वां स्थान है और भोपाल टॉप टेन से बाहर है। स्कॉटलैंड में MP के छात्र की मौत परिवार बोला-हत्या भिंड के किसान परिवार के 21 साल के बेटे की स्कॉटलैंड में मौत हो गई। वह यूनिवर्सिटी ऑफ स्टर्लिंग में एमएससी (फॉरेंसिक साइंस) की पढ़ाई कर रहा था। स्कॉटलैंड पुलिस ने भारतीय दूतावास को बताया कि छात्र संस्कार श्रीवास्तव ने सुसाइड किया है लेकिन परिवार मानने को तैयार नहीं है। परिजन का कहना है कि छात्र टॉप कर रहा था। पार्ट टाइम जॉब से लगभग एक लाख रुपए तक कमा रहा था। मां नीलम का कहना है- आखिरी वीडियो कॉल में संस्कार ने कहा था कि वह जल्द घर आएगा। मेरा बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। वहां उसकी हत्या की गई है। ग्वालियर में केमिकल गोदाम में आग ग्वालियर के खुर्दे वाला मोहल्ला स्थित राजश्री अपार्टमेंट में बुधवार सुबह 11 बजे आग लग गई। अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर में स्थित केमिकल गोदाम से आग शुरू हुई और पहली मंजिल तक पहुंच गई। आग बढ़ती देख अपार्टमेंट के रहवासी घबरा गए और छत की ओर दौड़ लगा दी। उन्होंने दूसरी छतों पर कूदकर जान बचाई। पुलिस मौके पर पहुंची और अपार्टमेंट में रह रहे परिवारों को बाहर निकला। 3 फायर ब्रिगेड पानी और एक गाड़ी केमिकल फॉर्म की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। डायल 112 के कर्मचारी की अवैध वसूली का वीडियो रीवा के चाकघाट में डायल 112 के कर्मचारी द्वारा ट्रक चालकों से अवैध वसूली का वीडियो सामने आया है। इसमें योगेंद्र सिंह ठाकुर नाम का कर्मचारी वर्दी पहनकर ट्रक चालकों से प्रति वाहन 300 रुपए वसूलता दिख रहा है। भास्कर के प्रमुखता से खबर चलाने के बाद आईजी गौरव राजपूत के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। DUDA के खाते से 2.26 करोड़ रुपए की ठगी भोपाल में सरकारी खाते से 2.26 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और डिप्टी कलेक्टर निधि चौकसे के फर्जी हस्ताक्षर कर जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) के खाते से रकम निकाल ली। क्राइम ब्रांच ने पांच फर्म संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दो सिस्टम...पूर्वी हिस्से में बादल छाए मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च को प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि 26 मार्च को उत्तर-पश्चिमी भारत में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है।